रामलीला के कार्यक्रम में बोतल लेकर नाचा ‘रावण’, दो घूंट पिला दें साकिया…, देखें वीडियो

फरीदाबाद । हर साल दशहरे से पहले देश व प्रदेश में रामलीला का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया जाता है. इस दौरान राम, लक्ष्मण, सीता सहित सभी किरदारों को बड़ी सभ्यता व शालीनता से कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया जाता है ताकि लोग उनके आदर्शों को सीख कर जिंदगी में कुछ अच्छा काम कर सकें.

ramlila

इसी तरह हरियाणा के फरीदाबाद एनआईटी क्षेत्र में रामलीला का आयोजन किया जा रहा है. लेकिन मंगलवार को रामलीला के मंच पर जो नजारा देखने को मिला उसे देखकर सभी हैरान रह गए. यहां मंच पर कलाकारों ने जो करतब दिखाए उसे देखकर सभी हैरत में पड़ गए. स्टेज पर रामलीला के कलाकार पी लें…पी लें… ओ मोरे राजा… और दो घूंट पिला दें साकिया जैसे गानों पर डांस करते हुए नजर आए. स्टेज पर कलाकारों के हाथ में शराब की बोतलें देखी जा रही है. इस पूरे घटनाक्रम को वहां मौजूद दर्शकों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. सोशल मीडिया पर लोग इस तरह की वीडियो देखते हुए अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं.

यह भी पढ़े -  Al-Falah University Faridabad Jobs: फरीदाबाद में इन पदों पर निकली वैंकेसी, जल्दी से करें आवेदन

लोगों को कहना है कि रामलीला के आयोजन के नाम पर राम के नाम को बदनाम किया जा रहा है. लोगों का कहना है कि इस तरह की यें पहली घटना नहीं है, इस प्रकार की घटना हर साल का काम है जहां रामलीला के मंच पर स्टेज पर अश्लीलता परोसने का काम किया जा रहा है. बार-2 रामलीला कमेटी के आयोजकों से आग्रह किया जाता है कि इस तरह की फूहड़ता से परहेज़ किया जाएं लेकिन इस बात पर कोई ध्यान नहीं देता है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.