स्पा सेंटर में शराबियों का उत्पात, लड़कियों ने लाठी-डंडों से उतारा नशा

फरीदाबाद । सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की युवक की पिटाई करती हुई नजर आ रही है. मिली जानकारी अनुसार यें वीडियो फरीदाबाद के सेक्टर-12 में स्थित एक मॉल का है. यहां स्पा सेंटर में लड़कियों से बदतमीजी करने पर शराब के नशे में धूत दो युवकों की पिटाई कर दी गई.

Police

इस पूरे घटनाक्रम के दौरान स्पा सेंटर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई और इस घटना का कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. काफी देर तक स्पा सेंटर के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर यूजर्स तरह-2 के कमेंट कर रहे हैं. कुछ लोगों ने जहां इन लड़कियों की तारीफ की तो वही कुछ लोगों ने स्पा सेंटर के अंदर होने वाली गतिविधियों पर सवाल उठाए.

यह भी पढ़े -  फरीदाबाद में बारिश से निपटने का प्लान, हर जोन में 24x7 इमरजेंसी टीम तैनात

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अपने साथ थाने ले गई. पुलिस ने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर गाली-गलौज करना व लड़ाई झगड़ा करना गैरकानूनी है. फिलहाल दोनों पक्षों की बात सुनी जा रही है. पुलिस पूरे मामले को जाकर आगे की कार्रवाई शुरू करेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.