दिवाली से पहले आम लोगों पर फूटा महंगाई का बम, 265 रुपए महंगा हुआ LPG गैस सिलेंडर

नई दिल्ली । पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच अब आम लोगों के सिर पर महंगाई का एक और बम फूटा है. बता दे कि दिवाली से पहले एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है. देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने एक ही झटके में 19 किलोग्राम के गैस सिलेंडर के दाम में ₹265 की वृद्धि कर दी. बता दें कि दिल्ली में 19 किलो कमर्शियल गैस की कीमत 1733 रुपए से बढ़कर ₹2000.50 हो गई है.

Gas Cylinder

एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में हुई बढ़ोतरी

वहीं मुंबई में कमर्शियल गैस की कीमत 1685 से बढ़कर 1950 रूपये तक पहुंच गई. वहीं कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर ₹2073.5 तक पहुंच गई है. इससे पहले इसकी कीमत 1805.50 रूपये थी. चेन्नई में भी कमर्शियल गैस सिलेंडर का भाव बढ़कर 2133 रुपए तक पहुंच गया. बता दें कि अभी तक बिना सब्सिडी वाले यानी कि 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है.

दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत ₹899.50 पर बरकरार है. पिछले महीने तेल कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले सिलेंडरों में ₹15 का इजाफा किया था. मुंबई में भी रसोई गैस सिलेंडर का भाव 899.50 रूपये ही है. चेन्नई में सिलेंडर की कीमत 915.50 रूपये और कोलकाता में ₹926 है. रसोई गैस सिलेंडर की कीमत चेक करने के लिए आपको सरकारी तेल कंपनी की https://Iocl.Com/Products/IndaneGas.Aspx वेबसाइट पर जाना होगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम वालों के लिए खुशखबरी; नमो भारत ट्रेन से सीधे पहुंचेंगे ऋषिकेश

यहां पर कंपनियां हर महीने नए रेट जारी करती है. वही आज से रसोई गैस की बुकिंग का नियम भी बदल गया है. अब आप ओटीपी के जरिए भी गैस बुक कर सकते हैं. बता दे कि अगर आपका मोबाइल नंबर गैस एजेंसी के पास रजिस्टर्ड नहीं है, तो आपके फोन नंबर पर ओटीपी नहीं आएगा और आप बुक नहीं कर पाएंगे.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.