SBI ने बढ़ाई FD की ब्याज दरे, जानिये नई इंटरेस्ट रेट

नई दिल्ली । भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के माध्यम से FD की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की गई है. बता दें कि भारतीय स्टेट बैंक कई आकर्षक सुविधाओं और लाभ के साथ 7 दिनों से लेकर 10 वर्ष तक की अवधि के लिए सावधि जमा पर आकर्षक ब्याज दरें प्रदान करता है. वहीं आम जनता के लिए ब्याज दरें 2.90% प्रति वर्ष से 5.40 %प्रति वर्ष तक है. वहीं दूसरी ओर वरिष्ठ नागरिकों को 0.80 % तक की अतिरिक्त ब्याज दरें भी पेश की जाती है. एफडी अपने गारंटीड रिटर्न फीचर की वजह से सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए बचत का सबसे भरोसेमंद तरीका है. बैंक ग्राहकों द्वारा चुनी गई अवधि में ग्राहकों की जमा राशियों पर आकर्षक ब्याज दरें प्रदान करता है.

State Bank of India

2 करोड रुपए से कम की डोमेस्टिक फिक्स डिपाजिट के लिए ब्याज दरें

कार्यकाल    रेगुलर कस्टमर के लिए ब्याज दरें   वरिष्ठ नागरिकों के लिए  ब्याज दरें

  • 7 दिन से 45 दिन          2.90%                    3.40%
  • 46 दिन से 179 दिन      3.90%                   4.40%
  • 180 दिन से 210 दिन    4.40%                  4.90%
  • 211 दिन से 1 वर्ष से कम 4.40%                 4.90%
  • 1 वर्ष से 2 वर्ष से कम       5.00%                5.50%
  • 2 साल से 3 साल से कम   5.10%                5.60%
  • 3 साल से 5 साल से कम    5.30%               5.80%
  • 5 साल और 10 साल तक   5.40%               6.20%
यह भी पढ़े -  दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा फैसला, पानी की सप्लाई को लेकर बनेगी नई नीति

 

बता दें कि भारतीय स्टेट बैंक ग्राहकों को कई तरह के फिक्स डिपाजिट करने का ऑफर प्रदान करता है. ग्राहक इन अलग-अलग स्कीमों में डिपॉजिट कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं.

  • एसबीआई टर्म डिपॉजिट
  • एसबीआई टैक्स सेविंग स्कीम्स
  • एसबीआई फिक्स्ड डिपॉजिट रेवेस्टमेंट प्लान
  • एसबीआई वार्षिकी जमा योजना
  • एसबीआई वीकेयर
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.