खुशखबरी: 6.5 करोड़ सरकारी कर्मचारियों के PF खातों में पहुंचा ब्याज का पैसा, ऐसे करें चेक

नई दिल्ली । केन्द्र सरकार की ओर से सरकारी कर्मचारियों के लिए एक और खुशखबरी भरी न्यूज है. केन्द्र सरकार की तरफ से 6.5 करोड़ पीएफ खातों में वित्त वर्ष 2020-21 के लिए 8.50% का ब्याज ट्रांसफर कर दिया गया है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने बताया कि उसने 6.5 करोड़ खातों में ब्याज डाल दिया है . अगर आप भी सरकारी कर्मचारी हैं और पीएफ अकाउंट है लेकिन अभी तक ब्याज क्रेडिट होने का कोई मैसेज नहीं आया है तो हम इसे जानने के कुछ आसान तरीके आपके साथ शेयर कर रहे हैं.

pm modi

EPFO पोर्टल के जरिए करें चेक

इसके लिए कर्मचारियों को EPFO पोर्टल पर जाना होगा. इसके बाद आपको ‘Our Services’ टैब के नीचे ‘For Employees’ ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. फिर, आपको ‘Services’ कॉलम के नीचे ‘Member Passbook’ ऑप्शन पर क्लिक करना है. अगले पेज पर, अपना UAN, पासवर्ड और कैप्चा की डिटेल्स को डालें और लॉग इन पर क्लिक करें. इसके बाद जो पेज खुलेगा उस पर आप अपना EPF बैलेंस चेक कर सकते हैं.

Missed Call के जरिए

EPF मेंबर्स अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 इस नंबर पर Missed Call देकर भी अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं. हालांकि, कर्मचारी का पैन, आधार और बैंक अकाउंट उनके यूएएन के साथ लिंक होना चाहिए.

UMANG ऐप के जरिए

UMANG ऐप के जरिए कर्मचारी मोबाइल फोन पर ही अपना पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं. पीएफ बैलेंस चेक करने के अलावा ,ऐप पर क्लेम किया जा सकता है. इसके लिए आपको मोबाइल फोन में इस ऐप को खोलना होगा. वहां EPFO ऑप्शन पर क्लिक करें. यहां “Employee Centric Services” को सिलेक्ट करें. फिर, आपको “View Passbook” ऑप्शन दिखेगा. उस पर क्लिक करने के बाद, आपको अपना UAN नंबर और अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा गया वन टाइम पासवर्ड (OTP) डालना होगा. Login पर क्लिक करें और आप मौजूदा और पिछली एंप्लॉयमेंट से जुड़े ईपीएफ ट्रांजैक्शन को देख पाएंगे, जिसमें Withdrawal और Deposit शामिल हैं.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: साउथ दिल्ली से अलविदा होगा ट्रैफिक जाम, 1471 करोड़ रुपए से बनेगा नया एलिवेटेड कॉरिडोर

SMS के जरिए चेक कर सकते हैं बैलेंस

अगर कर्मचारियों ने अपना UAN एक्टिवेट कर दिया है, तो वे 7738299899 पर SMS भेजकर अपने पीएफ बैलेंस को चेक कर सकते हैं. एमएमएस EPFOHO UAN ENG फॉर्मेट में भेजना होगा. जिस भाषा में आपको डिटेल्स चाहिए है , वें आखिरी तीन लेटर में आएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.