हरियाणा में कम हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें क्या है आपके शहर में रेट

चंडीगढ़ । शुक्रवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की नई क़ीमत जारी कर दी है. आज हरियाणा में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 1-1 पैसे की कटौती हुई है जिसके बाद पेट्रोल की कीमत 95.30 रुपए तथा डीजल की कीमत 86.53 रुपए प्रति लीटर है. प्रदेश के पंचकूला जिलें में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में सबसे ज्यादा कटौती हुई है. यहां पेट्रोल 22 पैसे तथा डीजल 21 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है.

Petrol Diesel Price 3

वहीं बात राजधानी चंडीगढ़ की करें तो यहां भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 5 नवंबर के बाद से कोई बदलाव नहीं हुआ है. चंडीगढ़ में फिलहाल पेट्रोल की कीमत 94.23 रुपये प्रति लीटर है. वहीं डीजल 80.90 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. विदेशी मुद्रा के अंतर के साथ अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें क्या हैं. इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. इन्हीं मानकों के आधार पर रोज पेट्रोल रेट और डीजल रेट तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.