हांसी को प्रशासनिक जिला बनाने की कवायद हुई तेज, इन क्षेत्रों को किया जा सकता है शामिल

हांसी । पुलिस जिला हांसी को प्रशासनिक जिला बनाने की कवायद तेज हो गई है और बहुत जल्द इस बारे में नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है. हांसी के अलग जिला बनने के बाद हिसार जिले का क्षेत्र सिमट कर काफी छोटा हो जाएगा लेकिन इसकी पूर्ति हेतु सिवानी को भिवानी जिले से हटाकर हिसार जिले में शामिल किया जाएगा.

HANSI HISTORY

इसके अलावा भिवानी जिलें के बवानीखेड़ा क्षेत्र के कुछ गांवों को भी नए जिलें हांसी में शामिल करने का प्रस्ताव रखा गया है. संभावित बदलावों के बाद कभी प्रदेश के सबसे बड़े जिलों में शुमार हिसार की पहचान एक छोटे जिलें के रुप में रह जाएंगी.

सीएम मनोहर लाल ने 10 जुलाई 2017 को खुद एक रैली के दौरान सिवानी को हिसार जिले में शामिल करने की घोषणा की थी. हांसी नया जिला बनने और सिवानी को हिसार में शामिल कर देने के बाद हिसार जिले का अधिकतर क्षेत्र रेतीला व सुखाग्रस्त वाला बच जाएगा.

सिवानी को हिसार में शामिल करने की वजह

मौजूदा समय में सिवानी भिवानी जिले में पड़ता है और इसकी जिला मुख्यालय से दूरी करीब 70 किलोमीटर है, जबकि हिसार से दूरी करीब 32 किलोमीटर है. वहीं भिवानी का मंडल रोहतक है,जो सिवानी से करीब 120 किलोमीटर दूर है. शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं जैसी बुनियादी सुविधाओं के मामले में भी सिवानी हाईवे के जरिए सीधा हिसार से कनेक्ट हैं , लेकिन भिवानी तक जाने के लिए सीधा सड़क मार्ग तक नहीं है.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

अंग्रेजों के जमाने में जिला था हांसी

अंग्रेजों की हुकूमत के दौरान हांसी जिला हुआं करता था और हिसार हांसी के अधीन आता था. वर्तमान में हांसी की पहचान एक पुलिस जिलें के रुप में हैं. नए जिलें हांसी में बवानीखेड़ा का एरिया, नारनौंद, बरवाला व उकलाना को शामिल किया जाएगा. हांसी को अलग जिला घोषित करने की कई वर्षों से मांग भी हों रही है. लोगों की मांग पूरा करने की दिशा में साल 2017 में नए जिलें का मानचित्र भी तैयार कर लिया गया था लेकिन आखिरी चरणों में किन्हीं कारणों के चलते काम पर ब्रेक लग गया था.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.