हरियाणा में लगातार दूसरे दिन बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमतें, टंकी फुल करवाने से पहले जान लें नई कीमत

चंडीगढ़ । वीरवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की नई कीमत जारी कर दी है. आज हरियाणा में लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा हुआ है. प्रदेश में 25 पैसे की बढ़ोतरी के साथ पेट्रोल की कीमत 95.81 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है तो वहीं 24 पैसे की बढ़ोतरी के साथ डीजल 87.02 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है.

PETROL

हरियाणा के सिरसा जिलें में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है. यहां पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमत में 35 पैसे का इजाफा हुआ है जिसके बाद पेट्रोल 97.19 रुपए प्रति लीटर और डीजल 88.34 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है.

वहीं अगर बात राजधानी चंडीगढ़ की करें तो यहां पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. चंडीगढ़ में फिलहाल पेट्रोल के दाम 94.23 रुपये प्रति लीटर है. वहीं डीजल 80.90 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया महिला पुलिस कांस्टेबल PMT शेड्यूल, 8 जून से शुरू होगी प्रक्रिया

बता दें कि देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में रोजाना बदलाव होता है. विदेशी मुद्रा के अंतर के साथ इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत क्या है, इस आधार पर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. इन्हीं मानकों के आधार पर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतें तय होती है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.