रेल यात्रियों का इंतजार खत्म, 5 दिसंबर से चलेगी कुरुक्षेत्र-जींद पैसेंजर ट्रेन

कैथल । कोरोना महामारी के कारण पिछले डेढ़ साल से कुरुक्षेत्र-नरवाना रेल सेक्शन पर ट्रेनें बंद हैं. जिस वजह से यात्री कुरुक्षेत्र व जींद रेल के माध्यम से नहीं जा सकते थे. उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने पांच दिसंबर से कुरुक्षेत्र-जींद पैसेंजर ट्रेन का संचालन करने का फैसला लिया है. इस फैसले के बाद रेल यात्रियों का इंतजार आखिरकार अब खत्म होगा. जी हां, रेलवे ने पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी है. इस ट्रेन को एक्सप्रेस बनाकर चलाया जाएगा. इसका नंबर भी बदला गया है. इसका पुराना नंबर 54040/54041 था. अब इसका नया नंबर 01616/01615 है.

RAIL TRAIN

गीता जंयती महोत्सव की होगी शुरुआत

कुरुक्षेत्र में गीता जंयती महोत्सव भी शुरू हो चुका है. इस ट्रेन के संचालन से जिले के यात्री महोत्सव को देखने भी पहुंच सकेंगे. यह ट्रेन जींद से सुबह आठ बजकर 25 मिनट से चलेगी जो कैथल में 10 बजकर चार मिनट पर पहुंचेगी. जबकि कुरुक्षेत्र में यह ट्रेन शाम पांच बजकर 55 मिनट पर चलेगी और कैथल में शाम सात बजकर सात मिनट पर पहुंचेगी.

बता दें कि कैथल रेलवे स्टेशन से वर्तमान में केवल जयपुर-दौलतपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन ही किया जा रहा है. यह ट्रेन रात जयपुर की तरफ जाने के लिए पौने दस बजे कैथल पहुंचती है. जबकि चंडीगढ़ की तरफ जाने के लिए सुबह तीन बजकर 40 मिनट पर कैथल आती है. इस ट्रेन का रात को देरी और अल सुबह समय होने के कारण बहुत कम यात्री यात्रा करते हैं.

यह रहेगी सुबह की समय सारणी

गाड़ी संख्या 01616 जींद से कुरुक्षेत्र का सुबह का समय

स्टेशन समय

  • जींद 08:25
  • बरसौला 08:33
  • उचाना 08:47
  • घासो 08:56
  • नरवाना 09:09
  • गुरथली 09:22
  • कलायत 09:33
  • सजूमा 09:45
  • कुतुबपुर 09:54
  • कैथल 10:03
  • न्यू कैथल रेलवे हाल्ट 10:10
  • ग्योंग 10:18
  • टीक 10:28
  • पिहोवा रोड 10:40
  • पबनाबा 10:48
  • पिंडारसी 10:56
  • थानेसर 11:11
  • कुरुक्षेत्र 11:30

यह रहेगी शाम की समय सारणी

गाड़ी संख्या 01615 कुरुक्षेत्र से जींद का शाम का समय

स्टेशन समय

  • कुरुक्षेत्र 05:55
  • थानेसर 06:01
  • पिंडारसी 06:16
  • पबनाबा 06:24
  • पिहोवा रोड 06:31
  • टीक 06:44
  • ग्योंग 06:54
  • न्यू कैथल रेलवे हाल्ट 07:02
  • कैथल 07:07
  • कुतुबपुर 07:18
  • सजूमा 07:26
  • कलायत 07:46
  • गुरथली 07:58
  • नरवाना 08:26
  • घासो 08:36
  • उचाना 08:45
  • बरसौला 08:56
  • जींद 09:15

उत्तर रेलवे ने दिल्ली मंडल में पांच दिसंबर से कुल 14 ट्रेनें सचांलित करने का फैसला लिया है. इन ट्रेनों में कुरुक्षेत्र-जींद रूट पर भी एक ट्रेन संचालित करने का फैसला लिया है.आला अधिकारियों के आदेशों के तहत इनका संचालन किया जाएगा.

Avatar of Ruchi Jha
Ruchi Jha
View all posts

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.