HBSE: हरियाणा बोर्ड ने जारी किये एनरोलमेंट करने के निर्देश

भिवानी । कोरोना काल मे गाइडलाइन के तहत स्कूलों को खोलने की परमिशन दी गई है. सभी स्कूलों मे बच्चों को मास्क लगाकर आने के लिए कहा गया है. हरियाणा बोर्ड के चेयरमैन जगबीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया  कि 10वीं व 12वीं कक्षा एनरोलमेंट के लिये आवेदन की तारीख जारी कर दी गई है.

Jagbir Singh bseh

साथ ही उन्होंने बताया की सभी स्कूलों के ऑनलाइन आवेदन करने के लिए एक लिंक जारी कर दिया जायेगा. जिसमे सभी स्कूल व संस्थाए 10वीं व 12वीं कक्षा के एनरोलमेंट के लिए आवेदन कर सकेंगे. इसके लिए सभी स्कूल 2 नवंबर से लेकर 16 नवंबर तक आवेदन कर सकते है. सभी बोर्ड अधिकारियो को उनकी जिम्मेदारी सोप दी गई है.

कोरोना की वजह से पहले ही आवेदन की तारीख मे देरी हो चुकी है. इसको देखते हुए बोर्ड ने सभी तैयारिया शुरू कर ली है, जिससे की सही समय से परीक्षाए करवाई जा सके ।

 

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.