HDFC बैंक के ग्राहकों को बड़ा फायदा, बैंक ने बढ़ाई एफडी पर ब्याज दरें

नई दिल्ली । देश का सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक HDFC ग्राहकों के लिए अच्छी खबर लेकर आया है. बता दे कि बैंक नें फिक्स डिपॉजिट पर देने वाले ब्याज दरों में बढ़ावा किया है. यह बढ़ोतरी 1 दिसंबर से शुरू हो गई है. एचडीएफसी बैंक अपने हर ग्राहक को 7 दिन से लेकर 10 साल तक का फिक्स डिपाजिट कराने की सुविधा प्रदान करता है.

HDFC Bank

एचडीएफसी बैंक सीनियर सिटीजन को एफडी पर ज्यादा ब्याज भी प्रदान करता है. आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से एफडी ले सकते हैं. बता दें कि यदि कोई ग्राहक ऑनलाइन एफडी लेता है तो उसे बैंक 0.10% ज्यादा ब्याज चुका है. वहीं सीनियर सिटीजन को बैंक 0.25% ब्याज चुकाता है. 36 महीनों की FD पर बैंक 6.05% ब्याज देता है और 60 महीनों के लिए 6.4% ब्याज देता है.

जानिए एचडीएफसी बैंक की ब्याज दरें

  • 7-14 दिन के FD प्लान पर बैंक 2.50 फीसदी ब्याज
  • 15-30 दिन के FD प्लान पर बैंक 2.50 फीसदी ब्याज
  • 30-45 दिन के FD प्लान पर बैंक 3.00 फीसदी ब्याज
  • 46-60 दिन के FD प्लान पर बैंक 3.00 फीसदी ब्याज
  • 61-90 दिन के FD प्लान पर बैंक 3.00 फीसदी ब्याज
  • 91 दिन – 6 महीनो के FD प्लान पर बैंक 3.50 फीसदी ब्याज
  • 6 महीने 1 दिन से 9 महीनो के FD प्लान पर बैंक 4.40 फीसदी ब्याज
  • 9 महीने 1 दिन से 1 साल के FD प्लान पर बैंक 4.40 फीसदी ब्याज
  • 1 साल के FD प्लान पर बैंक 4.90 फीसदी ब्याज
  • 1 साल 1 दिन से 2 साल के FD प्लान पर बैंक 5.00 फीसदी ब्याज
  • 2 साल 1 दिन से 3 साल के FD प्लान पर बैंक 5.15 फीसदी ब्याज
  • 3 साल 1 दिन से 5 साल के FD प्लान पर बैंक 5.35 फीसदी ब्याज
  • 5 साल 1 दिन से 10 साल के FD प्लान पर बैंक 5.50 फीसदी ब्याज
यह भी पढ़े -  दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा फैसला, पानी की सप्लाई को लेकर बनेगी नई नीति
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.