हरियाणा में कम हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें क्या है नए रेट

चंडीगढ़ । तेल कंपनियों ने मंगलवार को हरियाणा में पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी कर दी है. आज हरियाणा में पेट्रोल 15 पैसे सस्ता हुआ है जिसके बाद पेट्रोल का भाव 95.50 रुपए प्रति लीटर हो गया है. वहीं डीजल के रेट में भी 14 पैसे की कटौती हुई है जिसके बाद डीजल 86.72 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है.

petrol pump

अगर बात राजधानी चंडीगढ़ की करें तो यहां भी पेट्रोल डीजल की कीमत में 5 नवंबर के बाद से कोई बदलाव नहीं हुआ है. चंडीगढ़ में पेट्रोल की कीमत 94.23 रुपये प्रति लीटर है. वहीं डीजल 80.90 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

बता दें कि देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में रोजाना बदलाव होता है और इसलिए इसे नियमित आधार पर संशोधित किया जाता है. विदेशी मुद्रा के अंतर के साथ इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल का भाव क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव होता है. जब इंटरनेशनल लेवल पर कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा होता है तो भारत में ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी हो जाती है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में फिर बढ़ेगी गर्मी की मार, 15 जिलों के लिए उमस का अलर्ट; जानें कब लौटेगी बारिश
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.