सीएम मनोहर लाल ने लांच की ‘साथ’ सर्विस, डॉक्टरों से मिलेगा निशुल्क ऑनलाइन परामर्श

चंडीगढ़ । हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सेवा इंटरनेशनल एनजीओ की फ्री ऑनलाइन डॉक्टर सर्विस ‘साथ’ को हरियाणा में लांच किया. इस सर्विस के माध्यम से राज्य में कोई भी व्यक्ति अपनी बीमारी से संबंधित जानकारी डॉक्टरों से ऑनलाइन लें सकेगा और सबसे खास बात यह है कि यह सुविधा बिल्कुल निशुल्क रहेगी.

Doctor Photo

सीएम मनोहर लाल ने इस मौके पर सेवा इंटरनेशनल द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि कोविड काल के दौरान प्रदेश सरकार ने भी कोरोना मरीजों को डॉक्टरों से ऑनलाइन परामर्श दिलवाया था और कोविड काल के बाद भी मरीजों की हरसंभव मदद की गई है. सीएम मनोहर लाल ने बताया कि प्रदेश सरकार के प्रयासों से विदेशों से भी करीब 150 करोड़ रुपए के चिकित्सकीय उपकरण जरूरतमंदों को उपलब्ध करवाए गए.

सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार के कर्मचारियों ने भी कोविड काल के दौरान करीब 300 करोड़ रुपए का स्वैच्छिक सहयोग दिया. सीएम ने बताया कि हमारी सरकार ने राज्य में सीएसआर ट्रस्ट का गठन किया है ताकि इसके तहत आने वाली धनराशि का सही उपयोग किया जा सकें. इसी दिशा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ‘साथ’ सर्विस को लांच कर नए साल से पहले प्रदेशवासियों को बड़ा तोहफा दिया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

इस सर्विस के माध्यम से प्रदेश का कोई भी व्यक्ति मोबाइल नंबर 079690700500 पर कॉल करके डॉक्टर से ऑनलाइन परामर्श ले सकता है. मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस सेवा को चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लॉन्च किया,जिसका फायदा अब हरियाणा का कोई भी व्यक्ति ले सकता है. हरियाणा सरकार का यह प्रयास स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर ऊंचा उठाने में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.