हरियाणा कैबिनेट विस्तार आज, सीएम मनोहर लाल ने इन 2 नामों पर लगाई मुहर

चंडीगढ़ | आज हरियाणा की मनोहर कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है. अब से थोड़ी देर बाद ठीक शाम 4 बजे हरियाणा राजभवन में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी. शपथ ग्रहण समारोह के कुछ घंटे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी कयासों पर विराम लगाते हुए मीडिया को नए मंत्रियों के नाम की जानकारी दी.

Haryana CM Manohar Lal

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए स्पष्ट किया कि हिसार से विधायक कमर गुप्ता व टोहाना से विधायक देवेंद्र बबली हरियाणा मंत्रिमंडल का हिस्सा होंगे. आज शाम 4 बजे हरियाणा राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय इन दोनों मंत्रियों को शपथ ग्रहण करवाएंगे.

बता दें कि हरियाणा कैबिनेट में इस समय दो पद खाली पड़े हैं. इनमें से एक पद पर भाजपा की ओर से मंत्री होगा और दूसरा मनोहर सरकार में भागीदारी कर रही जननायक जनता पार्टी के कोटे से होगा. ऐसे में दोनों पार्टियों के विधायक लंबे समय से कैबिनेट विस्तार की आस लगाए बैठे थे कि उन्हें मंत्री पद मिलें.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 766 नए संस्थानों को मिली मंजूरी
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.