Jio ने बंद किया सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, जानिये डिटेल

टेक डेस्क । रिलायंस जियो ने हाल ही में एक रुपए की कीमत में सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान को लांच किया था. रिलायंस जियो ने अब इस सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान को बंद कर दिया है. बता दें कि अब यह प्लान कंपनी की वेबसाइट पर मौजूद  नहीं है. कंपनी ने लॉन्चिंग के एक दिन बाद ही इस प्लान के बेनिफिट में बड़ा बदलाव किया था . इस बदलाव को माय जियो ऐप पर लिस्ट कर दिया गया था.

Jio Sim

जानिए जियो का पुराना ₹1 वाले प्लान

जियों के ₹1 वाले प्लान में 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ 100 mb हाई स्पीड डाटा ऑफर किया जाता था. इस प्लान में कॉलिंग और मैसेजिंग की कोई भी सुविधा नहीं थी. कंपनी की 100 एमबी डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड लिमिट घटकर 64kbps रह जाएगी.

 

कंपनी ने बंद किया सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान

₹1 वाला प्लान टेस्टिंग मोड में था, इस प्लान में बदलाव करते हुए 100 एमबी की जगह 10 एमबी डाटा कर दिया गया था . वही इस प्लान की वैधता को 30 दिनों से घटाकर 1 दिन कर दिया गया था . पहले की तरह ही 10mb की हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64kbps हो जाएगी. कंपनी ने इस प्लान को पूरी तरह से खत्म कर दिया है. बता दे कि जियो का ₹1 वाले प्लान लो इनकम ग्रुप वाले यूजर्स के लिए था, जो महंगे प्रीपेड प्लान रिचार्ज नहीं करवा सकते.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.