अब हरियाणा से भी विदेशों के लिए उड़ान भरेंगे हवाई जहाज, 946 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा है इंटरनेशनल एयरपोर्ट

चंडीगढ़ । हिसार में अंतरराष्ट्रीय स्तर के हवाई अड्डे का निर्माण करना, पूरे राज्य के लोगों के लिए महत्वकांक्षी योजना है. इस ड्रीम प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने के लिए हरियाणा सरकार महाराजा अग्रसेन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण कार्यों के लिए 946 करोड रुपए की राशि खर्च करेगी. बता दे कि अलॉट की गई धनराशि को दूसरे फेज में चल रहे हवाई अड्डे के निर्माण कार्यों को पूरा करने के लिए खर्च किया जाएगा.

FLIGHT AIR INDIA

हरियाणा से विदेशों के लिए उड़ान भरेंगे हवाई जहाज  

इंटीग्रेटेड एविएशन हब के रूप में विकसित किए जा रहे हिसार हवाई अड्डे के निर्माण कार्यों के दूसरे चरण में रायपुर के समीप यात्री लाइन के अलावा कार्गो रेलवे लाइन का निर्माण भी शामिल है. वहीं डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि यह प्रदेशवासियो के लिए गौरव की बात है कि हिसार हवाई अड्डे का नामकरण हरियाणा सरकार ने महाराजा अग्रसेन के नाम पर किया है. साथ ही उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन का बसाया गया अग्रोहा नगर हिसार से महज 20 किलोमीटर की दूरी पर है. अब अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नामकरण से अग्रोहा को भी अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी. दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आंबटित धनराशि का प्रयोग आगामी 3 वर्षों के दौरान किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

हिसार को एविएशन हब के रूप में विकसित करने का कार्य तेजी से चल रहा है. उन्होंने बताया कि रनवे, टैक्सीवे व एप्रेन को बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा 164 करोड रुपए का टेंडर जारी किया गया. इस टेंडर का 15 %काम पूरा हो चुका है. रनवे की खुदाई कार्य व इस पर मिट्टी डालने का काम 75 से 90 % तक पूरा हो चुका है. दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हवाई अड्डे के निर्माण के लिए सरकारी जमीन पर 7200 एकड़ जमीन की व्यवस्था की जा चुकी है. हिसार में 4200 एकड़ जमीन नागरिक उड्डयन विभाग के पास आ चुकी है और शेष 3000 एकड़ भूमि के हस्तांतरण की प्रक्रिया पर तेजी से कार्य किया जा रहा है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.