हिसार के साथ हरियाणा के इन 5 शहरो में बनेंगे एयरपोर्ट, निर्धारित समय में कार्य पूरा करने के आदेश

चंडीगढ़ । हरियाणा सरकार प्रदेश के मेगा प्रोजेक्ट महाराजा अग्रसेन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा हिसार सहित प्रदेश की सभी 6 हवाई पट्टीयो को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर जनता को जल्द से जल्द समर्पित करना चाहती है, इस दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है. इस कड़ी में हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने चंडीगढ़ में उड्डयन विभाग, लोक निर्माण विभाग, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम, पशुपालन विभाग,  सिंचाई विभाग, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग, पर्यावरण विभाग सहित अन्य विभागों के साथ बैठक की.

FotoJet 3

हिसार के साथ इन 5 शहरों में बनेंगे एयरपोर्ट

इस बैठक में हिसार अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा सहित पिंजोर, करनाल,  महेंद्रगढ़, भिवानी व गुरुग्राम की हवाई पट्टीयों के निर्माण कार्यों की प्रगति रिपोर्ट पर भी चर्चा की गई. साथ ही प्रोजेक्ट से जुड़े हर काम को समय पर पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए. डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को कहा कि एविएशन सेक्टर हरियाणा के युवाओं का फ्यूचर ड्रीम है. अधिकारी इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में किसी प्रकार की देरी ना करें, जिससे कि हरियाणा की जनता को जल्द से जल्द अत्याधुनिक हवाई अड्डे की सौगात मिल सके. हिसार अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे के कार्य में हुई देरी को लेकर भी दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों से सवाल पूछा. अधिकारियों ने हिसार- बरवाला रोड व हिसार धांसू रोड पर चलने वाले यातायात को बाधा बताया. बैठक में हिसार के बाल निगरानी घर को खाली करवाने से संबंधित औपचारिकताएं भी पूरी हो चुकी है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

वहीं इसी दौरान गोशाला माइनर की 3 चैनल बंद करने, नंदीशाला को अन्य जगह शिफ्ट करने, बीपीसीएल प्लांट को यहां से दूसरी जगह शिफ्ट करने की रिपोर्ट भी ली गई. दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि महाराजा अग्रसेन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा हिसार के रनवे का निर्माण कार्य निर्धारित समय अवधि में ही पूरा किया जाए. हवाई अड्डे में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए 33kv स्टेशन के निर्माण की मंजूरी भी दी जा चुकी है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.