हरियाणा के वाहन चालकों को मिल सकती है राहत, नेशनल हाईवे से हट सकता है ये टोल

हिसार । हिसार क्षेत्र के साथ-साथ प्रदेश के वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलने की संभावना बढ़ गई है. अगर निर्धारित मापदंडों और नियमों के पालन पर सही ढंग से गौर फ़रमाया गया तो नेशनल हाईवे से इस टोल प्लाजा को हटाने की कवायद शुरू हो सकती है लेकिन इसके लिए अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है.

TOLL

बता दें कि सिरसा- दिल्ली नेशनल हाईवे पर स्थित रामायण टोल प्लाजा पर सीमा विवाद लगातार गरमाता जा रहा है. शहर की सीमाओं से 10 किलोमीटर दूरी के नियम पर यह टोल खरा नहीं उतर रहा है. यह कोई और नहीं हिसार नगर निगम और हांसी नगर परिषद कह रहा है.

दोनों विभागों की रिपोर्ट के अनुसार हिसार नगर निगम की सीमा से रामायण टोल प्लाजा की दूरी 4.2 किलोमीटर तो हांसी नगर परिषद सीमा से रामायण टोल की दूरी 4.8 किलोमीटर है. दोनों शहरों के बीच में नेशनल हाईवे के नियमों पर यह टोल सही नहीं प्रतीत हो रहा है. ऐसे में इस टोल के हटने की संभावना प्रबल होती जा रही है.

जिस तरह से इस टोल से जुड़े दस्तावेज बाहर आते जा रहे हैं,उस हिसाब से यदि रामायण टोल हटता है तो प्रदेश के वाहन चालकों को कुछ हद तक राहत पहुंचेगी. नियमों के हिसाब से शहर की सीमा से टोल की दूरी 10 किलोमीटर होनी चाहिए. इसके अलावा एक टोल से दूसरे टोल के बीच में भी 60 किलोमीटर का अंतर होना चाहिए. इस टोल के हटने से हिसार व आसपास के जिले के लोगों को निश्चित तौर पर राहत पहुंचेगी लेकिन दिल्ली जाने वालों को फायदा नहीं होगा.

नेशनल हाईवे अथॉरिटी की स्पेशल टीम रामायण टोल, चिकनवास टोल, चौधरीवास और बाडडो पट्टी पर बनाए गए टोल का निरीक्षण करने आ रही है. सभी टोलों की दूरी की पैमाईश होगी. जिसके बाद नेशनल हाईवे अथॉरिटी आगामी दिशानिर्देश जारी करेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.