एक रिचार्ज और 336 दिन की खुशियां, Jio के इस नए प्लान में मिल रहे हैं कई बंपर बेनिफिट्स

टेक डेस्क । देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Jio अपने यूजर्स के लिए एक से बढ़कर एक शानदार प्लान लांच कर रही है. अब जियो ने अपने ग्राहकों के लिए एक और शानदार प्लान लांच किया है जिसमें कम पैसों में अधिक बेनिफिट दिए जा रहे हैं. यह प्लान खासतौर पर Jio Phone ग्राहकों के लिए है.

Jio

इस प्लान की कीमत 899 रुपये है. इस प्लान में वैलिडिटी 28 दिन, 56 दिन या 84 दिन की नहीं बल्कि पूरे 336 दिन की है. यह प्लान 28 दिन के 12 साइकल्स के साथ आता है, इसमें जो भी बेनिफिट्स दिए जाते हैं वो 28 दिन के लिए है और फिर 28 दिन बाद दोबारा से बेनिफिट्स उपलब्ध करा दिए जाते हैं.

Jio Phone All- In- One Plan

जियो के इस प्लान की वार्षिक कीमत 899 रुपए है, जिसमें ग्राहकों को 336 दिन की वैलेडिटी मिलेगी. यह प्लान 28 दिन की वैलेडिटी के साथ 12 साइकल्स के साथ मिल रहा है. हर 28 दिन के लिए यूजर्स को 2 जीबी इंटरनेट डेटा मिलेगा. पूरी वैलिडिटी के दौरान यूजर्स को कुल 24 जीबी इंटरनेट डेटा मिलेगा.

इसके साथ ही किसी भी नेटवर्क पर कॉल करने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है. साथ ही 28 दिन की वैधता में 50 SMS भी दिए जा रहे हैं.इसके अलावा Jio ऐप्स का सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.