कोरोना के खौफ ने लगाया दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू, शुक्रवार से लागू होगे नियम

दिल्ली । कोरोना के बढ़ते मामले के चलते दिल्ली सरकार ने सप्ताहांत में कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है. दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक सप्ताहांत कर्फ्यू लगा दिया है। वही आवश्यक सेवाओं की श्रेणी से जुड़े लोगों को छोड़कर सरकारी कार्यालयों के सभी कर्मचारी “वर्क फ्रॉम होम” मोड में शिफ्ट हो जाएंगे.

night curfew in haryana

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने कहा कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए लोगों को सावधान रहने की जरुरत है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बस और मेट्रो सेवाएं अब से 100 प्रतिशत क्षमता से चलेंगी, लेकिन लोगों को मास्क और अन्य कोविड-सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करना होगा.

उन्होंने दिल्ली के निवासियों को शनिवार और रविवार को कर्फ्यू के दौरान अपने घरों से बाहर निकलने के खिलाफ चेतावनी दी साथ ही ये भी कहा कि जब तक कोई मेडिकल इमरजेंसी न हो, कोई घर से बाहर न निकलें. आगे उन्होंने बताया की “दिल्ली के सरकारी कर्मचारी, आवश्यक सेवाओं में लगे लोगों को छोड़कर, सभी घर से काम करेंगे.

ये बैठक वर्चुअल हुई जिसमें उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत मौजूद रहे. इसी के साथ आपको बता दें कि दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल बैठक से पहले ही कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं थे जिसकी जानकारी उन्होंने खुद टृीट करके दी साथ ही उन्होंने उनके संपर्क में आने वाले लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और खुद का टेस्ट जरूर करवाएं.

दिल्ली में ‘रेड अलर्ट’

पिछली बैठक में यह तय किया गया था कि दिल्ली में ‘येलो अलर्ट’ के तहत लगाए गए प्रतिबंध जारी रहेंगे लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलो ने दिल्ली को ‘लेवल 4′ यानी की रेड अलर्ट पर पहुंचा दिया है. जिसके कारण अधिकांश गतिविधियों पर रोक और कर्फ्यू लगाया जा रहा है.

Avatar of Ruchi Jha
Ruchi Jha
View all posts

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.