सर्कुलर रोड पर चल रहे वन वे ट्रैफिक को बंद करने का रेवाड़ी जिला प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला

रेवाड़ी । रेवाड़ी जिला प्रशासन द्वारा अहम फैसला लिया गया है. बता दें कि इस फैसले के तहत डीसी यशेंद्र सिंह ने एसपी सहित संबंधित पुलिस अधिकारियों, व्यापारिक संगठन प्रतिनिधियों व स्वास्थ्य संगठनो के साथ मिलकर स्वास्थ्य सुरक्षा के तहत वन वे ट्रैफिक को बंद करने का फैसला लिया गया है.

rewari traffic

रेवाड़ी जिला प्रशासन ने लिया अहम फैसला

कोरोना की थर्डवेव को ध्यान में रखते हुए रेवाड़ी सर्कुलर रोड पर चल रहे वन वे ट्रैफिक को शासन द्वारा बंद किया गया है. अब से सर्कुलर रोड पर टू वे ट्रैफिक नियमित तौर पर चलेगा. कोरोना महामारी की वजह से भयंकर स्थिति बनी हुई है, इसी को देखते हुए आपत्कालीन स्थिति में किसी को परेशानी नहीं आने दी जाएगी. डीसी यशेंद्र सिंह द्वारा निर्देश जारी किए गए कि पुलिस सर्कुलर रोड के हर चौक पर यातायात नियमों की अवेहलना करने वालों पर नजर रखेगी . अब सर्कुलर रोड पर टू वे ट्रैफिक नियमित तौर पर चलेगा.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.