जियो ने सेलिब्रेशन ऑफर के तहत लॉन्च किया नया प्लान, 1 साल तक मिलेगा रोजाना 2.5 जीबी डाटा

टेक डेस्क । रिलायंस जियो अपने 44 करोड यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर लेकर आया है. बता दें कि कंपनी ने सेलिब्रेशन ऑफर के तहत एक नया प्लान लॉन्च किया है. इस प्लान की कीमत ₹2999 है. यह एकमात्र ऐसा प्लान है जिसमें हर दिन ग्राहकों को 2.5 जीबी डाटा मिलता है. इस प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों की है. आप एक ही रिचार्ज करवा कर साल भर रिचार्ज की टेंशन से फ्री हो सकते हैं.

Jio Sim

जियो ने लांच किया सेलिब्रेशन ऑफर के तहत खास प्लान 

इस प्लान में ग्राहकों को कई अन्य बेनिफिट भी मिलते हैं. ₹2999 वाले प्लान की वैधता 365 दिनों की है. इस प्लान में आपको कुल मिलाकर 912.5 जीबी डाटा दिया जाएगा. डेली लिमिट खत्म होने पर 64 kbps की स्पीड से इंटरनेट चलेगा. साथ ही इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग और हर दिन 100 एसएमएस भी दिए जाएंगे. जियो के सभी पॉपुलर ऐप जैसे जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी, जियो क्लाउड अन्य ऐप का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलेगा.

वहीं कंपनी के 2GB डाटा वाले प्लान की कीमत 2879 रुपए हैं. आप ₹120 ज्यादा देकर 365 दिनों तक 500 एमबी ज्यादा डाटा का इस्तेमाल कर सकते हैं. जियो ने ₹499 वाले प्लान को भी दोबारा से लॉन्च किया है. जियों के इस प्लान में ग्राहकों को डिजनी प्लस हॉटस्टार का सालाना सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है. साथ ही इस प्लान में रोजाना 2GB डाटा दिया जाता है. इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है. सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 एसएमएस भी दिए जाएंगे. साथ ही जियो सिनेमा, जियो टीवी जैसी सभी जियो एप्स का एक्सेस भी दिया जाता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.