हरियाणा में बनेगा आयुर्वेद- योग एवं चिकित्सा संस्थान, 250 बिस्तरों की होगी व्यवस्था

पंचकूला । अब जल्द ही हरियाणा के पंचकूला में राष्ट्रीय आयुर्वेद, योग एवं चिकित्सा संस्थान की स्थापना की जाएगी. इस स्थापना के लिए 270.54 करोड़ रुपये की लागत से 250 बिस्तरों की व्यवस्था की जाएगी. संस्थान की जमीन से जुड़े सभी हस्तांतरण प्रक्रिया 13 जनवरी को पुर्ण किए जा चुके है.

Anil Vij

हर वर्ष 500 छात्रों को दी जाएगी शिक्षा

स्वास्थय मंत्री अनिल विज ने बताया कि इस संस्थान में 100 आयुर्वेद एवं 150 प्राकृतिक चिकित्सा के बेड होंगे साथ ही यूजी, पीजी और पीएचडी की डिग्री के लिए हर साल 500 छात्रों को शिक्षा प्रदान की जाएगी. यह संस्थान एम्स की तरह केंद्र सरकार के अधिकार में होगी.

कॉलेज भवन एवं छात्रावास भी होंगे तैयार

अनिल विज ने बताया कि यह संस्थान 270.54 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार होगा. जिसमें अस्पताल, कॉलेज भवन, स्नातकोत्तर, स्नातक और अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए छात्रावास भवन का निर्माण किया जाएगा. वही, निदेशक गृह भवन, सभागार, अतिथि गृह, वाणिज्यिक परिसर और बेसमेंट अस्पताल भवन के नीचे रहेंगे.

आपको बता दे कि इस परियोजना का कार्य शुरु हो चुका है। साथ ही इस परियोजन के लिए मैनेजमेंट कंसलटेंट को चुना गया है.

Avatar of Ruchi Jha
Ruchi Jha
View all posts

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.