SBI की इस स्कीम के तहत 5 लाख रूपये करवाए जमा, मैच्योरिटी पर मिलेंगे 6.53 लाख रूपये

नई दिल्ली । यदि आप फिक्स्ड इनकम के साथ टैक्स सेविंग का ऑप्शन तलाश रहे हैं तो SBI की टैक्स सेवर एफडी स्कीम आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है. बता दें कि इसमें यदि आप 1.5 लाख रूपये के निवेश करते हैं तो इनकम टैक्स के सेक्शन 80c के तहत आप टैक्स डिडक्शन क्लेम कर सकते हैं. टैक्स सेविंग एफडी में 5 साल का लॉक इन पीरियड होता है. जिसकी वजह से सैलरीड एम्पलाइज के लिए इसे एक सेफ ऑप्शन माना जाता है.

State Bank of India

जानिए एसबीआई की टैक्स सेवर एफडी स्कीम के बारे में 

वही इसके लिए यह जानना भी जरूरी होता है कि मैच्योरिटी पर मिलने वाला रिटर्न टैक्सेबल होता है. इस स्कीम में आप मिनिमम हजार रुपए से अकाउंट खुलवा सकते हैं, मैक्सिमम के लिए इसमें कोई भी लिमिट नहीं है. एसबीआई की एफडी स्कीम के अंतर्गत 5 साल के टर्म डिपॉजिट पर रेगुलर कस्टमर को 5.40% की दर से ब्याज दिया जाता है. यदि आप ₹500000 की एफडी करवाते हैं तो मैच्योरिटी पर आपको ₹6,53,800 मिलेंगे.

यह भी पढ़े -  हंगरी में काजल का कमाल, 76KG वर्ग में जीता स्वर्ण; भारत को मिला तीसरा गोल्ड

इसमें ब्याज के रूप में आपको ₹153800 मिलेंगे. वही एसबीआई की टर्म डिपॉजिट में ब्याज की कंपाउंडिंग तिमाही आधार पर होती है. एसबीआई मे सीनियर सिटीजन को एफडी पर 6.20% की दर से ब्याज दिया जाता है. ऐसे में यदि सीनियर सिटीजन ₹500000 डिपाजिट कर पाते हैं, तो मैच्योरिटी पर उनको 6,80,093 रूपये मिलेंगे. एसबीआई द्वारा सीनियर सिटीजन के लिए 5 साल या उससे ज्यादा की एफडी के लिए एसबीआई वेलफेयर डिपॉजिट स्कीम चलाई जा रही है. इसमें सीनियर सिटीजन को आमतौर पर मिलने वाले 0.50% एक्स्ट्रा ब्याज के अलावा 0.30% और ब्याज मिलता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.