2 दिन के लिए मेहमान बनकर घर ठहरी थी पत्नी की दोस्त, फिर हुआं कुछ ऐसा कि लेना पड़ा पुलिस का सहारा

फतेहाबाद । हरियाणा के फतेहाबाद जिलें से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक व्यक्ति की पत्नी घर पर मेहमान बनाकर रोकी गई अपनी दोस्त के साथ गायब हो गई. पत्नी के अचानक इस तरह लापता होने से परेशान पति पुलिस स्टेशन पहुंचा और मामले की शिकायत दर्ज करवाई.

crime scene

पुलिस को दी शिकायत में चार मरला कालोनी निवासी संजय ने बताया कि रवीना नामक महिला जो उसकी पत्नी पूजा की दोस्त हैं, जो गुरुग्राम में किसी कंपनी में नौकरी करती है. उसने बताया कि आठ दिन पहले रवीना उनके घर में दो दिन के लिए बतौर मेहमान ठहरी थी लेकिन दो दिन से ज्यादा रुकने पर घर में लड़ाई-झगड़ा होने लगा. आठ दिन बाद 21 जनवरी को रवीना पूजा को साथ लेकर घर से फरार हो गई. शिकायतकर्ता संजय ने आरोप लगाया है कि घर से नकदी व आभूषण भी गायब हैं.

संजय ने पुलिस को बताया है कि रवीना नामक यह महिला उसकी पत्नी को गुरुग्राम में नौकरी दिलाने के बहाने अपने साथ लेकर गायब हो गई है. थाना प्रभारी सुरेन्द्र ने बताया कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 346 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर रवीना और पूजा की तलाश शुरू कर दी है. उन्होंने बताया कि इस मामले में गुरुग्राम पुलिस से भी सम्पर्क किया गया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.