टेक डेस्क । यदि आप भारती Airtel के ग्राहक और कंपनी के सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान की तलाश में है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको इस खबर में एयरटेल के साल 2022 के सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान के बारे में बताएंगे. एयरटेल का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान ₹58 की कीमत वाला है. इसमें 3 जीबी डाटा मिलता है. साथ ही एयरटेल के कई ओर सस्ते प्लांस भी है, जिनमें अनेक बेनिफिट मिलते हैं.
जानिए एयरटेल के सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान के बारे में
पिछले साल कुछ प्रीपेड टैरिफ में बढ़ोतरी की गई जिसके बाद एयरटेल का ₹79 वाला प्लान ₹99 का हो गया. बता दे कि एयरटेल के इस प्लान में ग्राहकों को 200 एमबी डाटा ₹99 का टॉकटाइम, एक पैसे पर टैरिफ कॉल मिलते हैं. वही प्रति सेकंड और लोकल s.m.s. के लिए ₹1 और एसटीडी एसएमएस के लिए 1.5 रुपए चार्ज किया जाता है. इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है. यह भारत में उपलब्ध सबसे सस्ते किफायती प्रीपेड प्लांस में से एक है.
