दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, जल बोर्ड में कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे कर्मचारियों की नौकरी पक्की

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. इस फैसले की घोषणा दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की. इस दौरान सीएम केजरीवाल ने कहा कि साल 2015 में हमारी सरकार आने के बाद दिल्ली में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी के क्षेत्र में बहुत अधिक काम हुआ है. जिसकी हर जगह चर्चा है. वहीं केजरीवाल सरकार द्वारा पहली बार इतने बड़े पैमाने पर कॉन्ट्रैक्ट बेस कर्मचारियों को पक्का किया गया है.

arvind kejriwal

700 कच्चे कर्मचारियों की नौकरी हुई पक्की

सीएम केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली सरकार में यह पहली बार है जब इतने बड़े पैमाने पर कॉन्ट्रैक्ट बेस यानी कच्चे कर्मचारियों को पक्के कर्मचारी के रूप में तब्दील किया जा रहा है. इस फैसले के तहत दिल्ली जल बोर्ड की 700 कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया गया है.
सीएम केजरीवाल ने आगे कहा कि देश में एक ऐसा माहौल बन गया है कि लोगों को लगता है कि पक्के कर्मचारी काम नहीं करते. लेकिन यह एक मथ्य है इसमें सच्चाई नहीं है.

सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों को हमने बेहतर किया है, हम शिक्षा क्रांति लेकर आए है. लेकिन इन सब के पीछे इन सरकारी स्कूल के शिक्षकों का हाथ है. सरकारी अस्पतालों के हालत पहले से बेहतर है. यह सभी सरकारी नर्सों, डॉक्टरों के दम पर ही संभव हो सका है. ऐसे में ये कहा कि सरकारी कर्मचारी काम नहीं करते यह सरासर गलत है.

Avatar of Ruchi Jha
Ruchi Jha
View all posts

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.