5 से 15 साल के बच्चों को जल्द लगेगी कोरोना वैक्सीन- स्वास्थ्य मंत्री

नई दिल्ली । केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने शनिवार को कहा कि वे केंद्र सरकार विशेषज्ञों से मिलकर उन्हें सिफारिश करेंगे कि जल्द से जल्द 5 से 15 वर्ष के बच्चों के लिए कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान शुरू किया जाए. साथ ही उन्होंने बताया कि विशेषज्ञों के समूह ने अभी तक इस आयु वर्ग के टीकाकरण पर कोई भी सिफारिश नहीं दी है.

corona vaccine

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जल्द करेंगे विशेषज्ञों से मुलाकात

केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडविया गुजरात के गांधीनगर में भाजपा द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे. जहां पर उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कब और किस आयु वर्ग को टीके की खुराक देनी है इसका फैसला जल्द वैज्ञानिकों के समूह की सिफारिश के आधार पर लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि जैसे ही इस पर सहमति बनती है तो 5 से 15 वर्ष आयु वर्ग के लिए निश्चित रूप से टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा.

पिछले महीने ही देश में 15 से 18 वर्ष के बच्चों को कोविड वैक्सीन लगनी शुरू हुई थी. पिछले साल जुलाई-अगस्त में सीरो सर्वेक्षण से यह सामने आया था कि 67% बच्चों में भी एंटीबॉडीज बनी और बच्चों में बीमारी के लक्षण नहीं दिखाई दिए. उन्होंने बताया कि 15 से 18 साल की उम्र के 75 % बच्चों ने कोविड की वैक्सीन लगवा ली है. वहीं 96% को पहली खुराक और 77 % को दोनों खुराक लग चुकी है. पिछले साल 16 जनवरी तक भारत ने स्वदेश निर्मित टीके का विकास किया. वही जब तीसरी लहर आई तो हम टीकाकरण के मामले में दुनिया से आगे निकल चुके थे, क्योंकि भारत में 96% आबादी को पहली खुराक दे दी गई थी.

यह भी पढ़े -  अब सफर होगा और भी आसान, दिल्ली में बनेगा नया अंडरग्राउंड मेट्रो रूट; चलेंगी ड्राइवरलेस ट्रेनें
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.