Edible Oil Rates: सरसों तेल के भाव धड़ाम, जल्द हो जाएगा बिनौला और सोयाबीन तेल से सस्ता

नई दिल्ली । sarso ka telविदेशी बाजारों में तेजी का असर दिल्ली तेल- तिलहन बाजार में भी देखने को मिला. शनिवार को मुंगफली और सोयाबीन तेल तिलहन, बिनौला, सीपीओ, पामोलीन तेल की कीमतों में सुधार का रुख रहा. वहीं सरसों की नई फसल की मंडियों में आवक बढ़ने से सरसों तेल (Mustard Oil) तिलहन के भाव में गिरावट दर्ज की गई. बाजार सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार कल रात को शिकागो एक्सचेंज (Chicago Exchange) एक फीसदी मजबूती के साथ बंद हुआ था.

और सस्ता होगा सरसों तेल

बाजार सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार विदेशी बाजारों में तेजी के बावजूद मंडियों में सरसों की नई फसल की आवक बढ़ने से सरसों तेल तिलहन के भाव में नरमी दिखाई दी. सूत्रों के मुताबिक हल्के तेलों में सोयाबीन और बिनौला तेल से जिस सरसों तेल का भाव 25-30 रुपए प्रति किलो अधिक रहा करता था, उसके नई फसल की आवक बढ़ने के बाद 15-20 दिन में इन हल्के तेलों के मुकाबले 5-7 रुपए प्रति किलो सस्ता होने का अनुमान है. बाजार विशेषज्ञों ने कहा कि सरकार को खाद्य तेलों के आयात को कम करने के साथ तेल तिलहन के क्षेत्र में भी आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए तिलहन उत्पादन बढ़ाने पर जोर देना होगा.

यह भी पढ़े -  English का इकलौता शब्द, जिसमें आते हैं 5 Vowel! अक्सर क्विज़ में पूछा जाता है सवाल

यह हैं थोक भाव

तेलों का राजा मूंगफली तेल (Peanut oil ), हल्के तेलों में सोयाबीन (Soya Bean Oil ) और बिनौला तेल (Cottonseed oil) से सस्ता हो गया है. वहीं, बाकी तेल तिलहनों के भाव अपरिवर्तित रहे. आइए बाजार में इन तेलों के थोक भाव (रुपये प्रति क्विंटल) जानते हैं…

•सरसों तिलहन – 8275-8300 रुपये (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव)

•मूंगफली – 6,125 – 6,220 रुपये

•मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल – 2185 – 2,370 रुपये प्रति टिन

•सरसों तेल दादरी- 16,580 रुपये प्रति क्विंटल

•सरसों पक्की घानी- 2445-2490 रुपये प्रति टिन

•सरसों कच्ची घानी- 2645-2740 रुपये प्रति टिन

•तिल तेल मिल डिलिवरी – 16,700-18,200 रुपये

•सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 14,550 रुपये

•बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 13,400 रुपये

•पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 14,000 रुपये

•सोयाबीन दाना 7050-7100

•सोयाबीन लूज 6800-6965 रुपये

•मक्का खल (सरिस्का) 4,000 रुपये

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.