आठवीं की परीक्षा को लेकर HBSE की नई जानकारी से बोर्ड परीक्षा में आया नया मोड़, छात्रों में बनी असमंजस की स्थिति

भिवानी । हरियाणा में आठवीं कक्षा की परीक्षा को लेकर लंबे समय से स्टूडेंट्स, अभिभावकों और शिक्षकों में बनी असमंजस की स्थिति खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है. CBSE बोर्ड के अधीन प्राइवेट स्कूलों ने तो इस मामले को लेकर हाईकोर्ट की शरण ले ली है. वहीं बोर्ड अधिकारियों की ओर से आठवीं कक्षा की परीक्षा को लेकर नई अपडेट सामने आई है, जिसके बाद बोर्ड परीक्षा मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है.

HBSE

बोर्ड अधिकारियों की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा न होकर वार्षिक परीक्षा हैं. इस परीक्षा का आयोजन SCERT कर रहा है जबकि HBSE बोर्ड को सिर्फ संचालन की जिम्मेदारी दी गई है.

बोर्ड अधिकारियों ने कहा है कि नई शिक्षा नीति के तहत छात्रों में शिक्षा स्तर का मूल्यांकन करने के लिए वार्षिक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. वहीं परीक्षा परिणाम का सर्टिफिकेट SCERT जारी करेगा. बता दें कि हरियाणा प्रदेश में HBSE बोर्ड की ओर से साल 1976 में पहली बार आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया गया था और साल 2010 में आखिरी बार आठवीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन हुआ था. जिसके बाद अब SCERT की ओर से वार्षिक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  भिवानी में NEET परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 7 केंद्रों पर होगी परीक्षा

28 फरवरी तक बढ़ाई रजिस्ट्रेशन और नामांकन तिथि

HBSE बोर्ड ने आठवीं कक्षा के छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन और नामांकन फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि 20 फरवरी से बढ़ाकर 28 फरवरी कर दी है. इसके लिए प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाई करने वाले छात्रों को 100 रुपए नामांकन फीस और 450 रुपए परीक्षा शुल्क जमा कराना होगा और प्राइवेट स्कूलों को 5 हजार रुपए रजिस्ट्रेशन फीस जमा करानी होगी. नामांकन भरते समय स्टूडेंट्स का आधार कार्ड दर्ज करना अनिवार्य होगा.

यह हैं परीक्षा में अंतर

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) आठवीं की परीक्षा का आयोजन करवाता है तो इससे पहले उसे अपनी परीक्षा का पैटर्न और सेलेब्स से जुड़ी जानकारी व परीक्षा मॉडल जारी करने की जिम्मेदारी स्कूलों की होती जबकि SCERT की वार्षिक परीक्षा सिर्फ सेलेब्स से जुड़ी परीक्षा है और इस परीक्षा को पास करने पर सर्टिफिकेट भी वहीं से जारी किया जाता है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.