LIC Dhan Rekha Policy: एलआईसी की जबरदस्त पालिसी, मिलेंगे ये सब फायदे

नई दिल्ली, LIC Dhan Rekha Policy । भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC)  ग्राहकों के लिए समय-समय पर शानदार योजनाएं लेकर आता रहता है. बता दें कि एलआईसी देश की उन बड़ी कंपनियों में शामिल है जिसमें बिना किसी रिस्क के निवेश किया जा सकता है. इसकी पॉलिसी में निवेश करना सुरक्षित होता है. यह कंपनी सरकार द्वारा संचालित है. अब एलआईसी ने एक और नए प्लान को पेश किया है.

PAISE RUPAY

जानिये एलआईसी की धन रेखा पॉलिसी के बारे में 

आज हम आपको इस खबर में एलआईसी के इस नए प्लान के बारे में विस्तार से बताएंगे. एलआईसी ने अपने नए प्लान को धन रेखा का नाम दिया है. इसमें बीमित राशि का एक तय हिस्सा नियमित अंतराल पर सवाईवल लाभ के तौर पर दिया जाएगा, इसके लिए पॉलिसी चालू स्थिति में होनी चाहिए. यह स्कीम ग्राहकों को जबरदस्त फायदा देने वाली है.

इस पॉलिसी की खास बात यह है कि इसके मैच्योर होने पर पॉलिसी धारक को पहले मिल चुकी राशि को काटे बिना पूरी बीमित राशि दी जाती है. इस योजना के तहत न्यूनतम ₹200000 की बीमित राशि निवेश की जा सकती है जबकि अधिकतम के लिए कोई भी सीमा निर्धारित नहीं की गई है. इसमें निवेश के लिए कुछ शर्तें दी गई है जिसके अनुसार 90 दिनों के बच्चे से लेकर 8 साल तक के बच्चे के नाम पर लिया जा सकता है. वही इसकी अधिकतम उम्र सीमा भी 35 साल से लेकर 55 साल तक है.

  • कंपनी ने इस पॉलिसी को तीन अलग-अलग टर्म के साथ पेश किया है.
  • इसमें 20 साल, 30 साल और 40 साल के टर्म प्लान है.
  • वैसे आप किसी एक टर्म को सेलेक्ट कर सकते हैं, आपको प्रीमियम की राशि इसी के हिसाब से देनी होगी.
  • यदि आप 20 साल वाली टर्म को चुनते हैं तो आपको 10 साल तक प्रीमियम देना होगा.
  • यदि आप 30 साल वाले टर्म को सेलेक्ट करते हैं तो आपको 15 साल तक प्रीमियम देना होगा.
  • वही 40 साल वाली टर्म को सेलेक्ट करने पर आपको 20 साल तक प्रीमियम देना होगा.
  • इन सबके अलावा आप सिंगल प्रीमियम का भी भुगतान कर सकते हैं.
यह भी पढ़े -  दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा फैसला, पानी की सप्लाई को लेकर बनेगी नई नीति
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.