सपना चौधरी के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, 32 मिलियन के पार पहुंचे View’s

चंडीगढ़ । अपने ग्लैमरस लुक और लटकों-झटकों से लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाली बिग बॉस फेम और मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है. बेहद ही कम समय में सपना चौधरी ने लोगों के दिलों में वो जगह बना ली है कि सोशल मीडिया पर सपना चौधरी कोई वीडियो या फोटो अपलोड करती है तो देखते ही देखते लाखों की संख्या में उस पोस्ट के व्यूवर्स हों जातें हैं.

Sapna Choudhary

सपना चौधरी भले ही आज ग्लैमरस और चकाचौंध भरी लाइफ स्टाइल जी रही हों लेकिन आज भी उनके पुराने लुक को फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है. यही वजह है कि आज भी उनके पुराने डांस वीडियो को लोगों द्वारा दिल से पसंद किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर अपलोड सपना चौधरी की सैकड़ों डांस परफॉर्मेंस खूब धमाल मचा रही है. अभी हम यहां जिस वीडियो की बात कर रहे हैं, उसमें सपना चौधरी हरे रंग के सूट के साथ ऑरेंज दुपट्टा ओढ़े बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही है.

इस वीडियो में सपना चौधरी मशहूर हरियाणवी सॉन्ग ‘तेरी नचाई नाचूं’ पर अपने लटकों-झटकों से सामने बैठी भीड़ को अपना दीवाना बना रही है. बता दें कि यह वीडियो सपना चौधरी के करियर के शुरुआती दौर का है. उस समय हरियाणा में किसी महिला डांसर द्वारा स्टेज शो करने की शुरुआत थी और सपना चौधरी के डांस को देखने हजारों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो जाती थी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अब गर्मी दिखाएगी अपने तेवर, गर्म हवाओं और लू चलने का अलर्ट जारी

इस वीडियो में सपना की अदाएं और ठुमके किसी बॉलीवुड अभिनेत्री से कम नहीं लग रहें हैं और आप साफ देख सकते हैं कि सामने बैठे दर्शक भी अपने आप को नाचने से नहीं रोक पा रहे हैं. सपना के इस वीडियो को Sonotek चैनल पर अपलोड किया गया है और इसे अब तक 32 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं. अब सपना चौधरी की गिनती उन बड़े स्टार्स में होने लगी है, जिसकी हर अदा पल भर में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाती है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.