दिल्ली- जयपुर हाईवे पर सफर करना हो सकता है महंगा, टोल टैक्स बढ़ाने की तैयारी

नई दिल्ली ।  दिल्ली जयपुर हाईवे समय सोहन एलिवेटेड रोड पर सफर करना अप्रैल से महंगा हो सकता है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से 1 अप्रैल से खेड़की दौला टोल प्लाजा पर टोल टैक्स बढ़ाने की तैयारी हो रही है. इसकी बात से दिल्ली जयपुर हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को पहले से अधिक टोल टैक्स देना पड़ सकता है.

TOLL

इसके अलावा अप्रैल के पहले सप्ताह से सोहन एलिवेटेड सड़क पर घमडोज में नवनिर्मित टोल प्लाजा कुछ शुरू करने की पूरी तैयारी है. इसके शुरू होने के साथ ही सोहन, परवल, अरवल जाने वाले लोगों को अपनी जेब अधिक ढीली करनी पड़ेगी. टोल टैक्स की दरों में बढ़ोतरी को लेकर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय के नोटिफिकेशन का इंतजार है.

जानकारी के मुताबिक खेड़की दौला टोल प्लाजा पर लागू टोल टैक्स की दरों में 10 फ़ीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है. बता दे अभी तक निजी वाहनों और हल्के वाहनों पर एक तरफ के चक्कर के लिए ₹65 का टोल टैक्स लगता है वही 1 अप्रैल से इसे ₹70 किए जाने की संभावना है वहीं भारी वाहनों की मासिक पास की दरों में इजाफा होने की उम्मीद है. जिसको लेकर टोल कंपनियों को अवगत कराया जा चुका है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से अभी तक कोई औपचारिक आदेश जारी नहीं किया गया है उम्मीद है कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के नोटिफिकेशन आने के बाद औपचारिक तौर पर आदेश जारी किया जाएगा.

एनएचएआई के परियोजना निदेशक जन भूलकर ने बताया है कि नियम के अनुसार 1 अप्रैल से टोल टैक्स की दरें बढ़ाई जा सकती हैं इसके लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के नोटिफिकेशन का इंतजार किया जा रहा है. नोटिफिकेशन आने के बाद टोल कंपनियां नई दरें जारी करेंगी.

दिल्ली जयपुर हाईवे पर स्थित खेड़की दौला टोल प्लाजा से रोजाना औसतन 75 हजार वाहन गुजरते हैं. टोल टैक्स की दरों में बढ़ोतरी होने से सभी वाहन चालकों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा. इन दरों में बढ़ोतरी का सबसे अधिक गुरुग्राम के सेक्टर में रहने वाले लोगों पर पड़ेगा. उन्हें घर से कार्यालय और वापस घर जाने के लिए टोल टैक्स देना पड़ता है. जिससे उनका आर्थिक बजट बिगड़ सकता है ऐसे में लोग लंबे समय से इस टोल प्लाजा को हटाने की मांग कर रहे हैं आपको बता दें हाल ही में पंच गांव में आयोजित जनसभा में केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने द्वारका एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद इसे हटाने की घोषणा की थी.

Avatar of Ruchi Jha
Ruchi Jha
View all posts

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.