गांव में बिजली की खपत होगी कम, सरकार ने 5 करोड़ की लागत के एलईडी बल्ब लगाने का लिया फैसला

चंडीगढ़ । हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने गांव में एलईडी बल्ब लगाने का फैसला लिया है. इस फैसले के संबंध में शुक्रवार को हाई पावर कमिटी की बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश बिजली मंत्री रणजीत सिंह और कृषि मंत्री जेपी दलाल ने की. इस बैठक में एलईडी बल्ब और लाइट लगाने वाली कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया.

ranjeet chautala

बैठक के दौरान सरकार की ओर से चयनित कंपनियों को एलईडी बल्ब खरीदने क्या आदेश जारी किए इस दौरान राज्य बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने बताया कि गांव में एलइडी बल्ब लगाने के लिए राज्य सरकार की ओर से 5 करोड की लागत के एलईडी बल्ब खरीदे जाएंगे. उन्होंने आगे कहा कि गांव में एलईडी बल्ब लगाए जाने के लिए कंपनियों के साथ बातचीत की गई है. बातचीत के बाद 5 करोड़ की लागत से एलईडी बल्ब खरीदने की फाइल पास हो गई है. एलईडी बल्ब से गांव में बिजली की खपत कम होगी. क्योंकि पहले गांव में बड़ी एवं अधिक वोट की लाइटें लगाई गई थी.

उन्होंने आगे बताया कि गांव की सड़कों पर लगी पुरानी लाइटों की खपत बहुत ज्यादा होती है. ऐसे में गांव में एलईडी बल्ब लगवाने के फैसले लिए गए. वहीं राज्य कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि दोनों विभागों की एक संयुक्त बैठक की गई और अब 5 करोड की लागत के एलईडी बल्ब दिए जाएंगे जिससे गांव में बिजली की खपत कम होगी इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है.

Avatar of Ruchi Jha
Ruchi Jha
View all posts

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.