वायरल वीडियो: इस लड़की से शादी करना चाहते हैं नीरज चोपड़ा, जानिये पूरा मामला

नई दिल्ली ।  देश को टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल दिलाने वाले नीरज चोपड़ा अब किसी पहचान के मोहताज नहीं है. उन्होंने गोल्ड मेडल जीतकर पूरी दुनिया में अपने देश का नाम रोशन किया है. युवा वर्ग उन्हें अपना आदर्श मानते हैं, उन्हें देखकर ही देश के कई युवाओं ने जैवलिन को अपना करियर बना लिया है.

Neeraj Chopra

नीरज चोपड़ा का यह वीडियो हो रहा है सोशल मीडिया पर काफी वायरल 

नीरज चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, वह आए दिन अपनी ट्रेनिंग से जुड़ी हुई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं. वही इन्हीं दिनों उनका एक वीडियो भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें कैसी लड़की से शादी करनी है उसके बारे में वह बताते हुए नजर आ रहे हैं. जब से टोक्यो ओलंपिक में नीरज ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया है, तब से उनकी फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा हुआ है. महज 24 साल के नीरज चोपड़ा की डिमांड फीमेल फैंस में काफी ज्यादा है. बता दें कि पिछले साल गूगल सर्च इंजन में सबसे ज्यादा ढूंढे जाने वाले व्यक्तियों की लिस्ट में नीरज चोपड़ा का नाम टॉप पर था. वही वायरल वीडियो में उनसे पूछा जा रहा है कि उन्हें कैसी लड़की से शादी करनी है, तो वह पहले थोड़ा सा शर्माते हैं और फिर जवाब देते हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में मुख्यमंत्री दुग्ध उपहार योजना शुरू, सरकारी स्कूलों की छात्राओं को मिलेगा फ्लेवर्ड मिल्क पाउडर व मिल्क बार

यह वीडियो डांस प्लस सीजन 6 का है. उस वक्त नीरज चोपड़ा ने इस शो में शिरकत की थी, इसी दौरान उनसे पूछा गया था कि आपको किस तरह की लड़की पसंद है. सब नीरज चोपड़ा ने शर्माते हुए इस सवाल का जवाब देते हुए कहा था कि अभी तो ऐसा कुछ नहीं है. उन्होंने कहा था कि मैं खिलाड़ी हूं और मैं बताना चाहता हूं कि अभी मैं खेल पर ही फोकस हूं. उन्होंने बताया कि एक- दूसरे की इज्जत करें और साथ में परिवार की भी इज्जत करें, यह चीजे जिस लड़की में होगी वह बेस्ट होगी. नीरज चोपड़ा का यह वीडियो इन दिनों इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचा रहा है. अभी कुछ समय पहले नीरज चोपड़ा को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया था.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.