हरियाणा सरकार खोलेगी 100 से ज्यादा नई रसोईयां, जाने किसे मिलेगा फायदा

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार ने 50 स्थानों पर जरूरतमंद लोगों के लिए चलाए जा रहे सामुदायिक रसोई के सकारात्मक परिणामों को ध्यान में रखते हुए ऐसे 100 से अधिक और रसोई घर खोलने का निर्णय लिया है. इन किचन के जरिए लोगों को किफायती दर पर पौष्टिक भोजन दिया जाएगा. इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग छह और जिलों के सिविल अस्पतालों में मरीजों व उनके परिजनों को मुफ्त भोजन उपलब्ध कराएगा. बता दें कि यह योजना 14 जिलों के सिविल अस्पतालों में पहले से चल रही है.

Webp.net compress image 11

यह जानकारी मुख्य सचिव संजीव कौशल की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश में चलाए जा रहे कम्युनिटी किचन को लेकर दी गई. बैठक में बताया गया कि वर्तमान में श्रम विभाग नौ स्थानों पर ऐसी कैंटीन चला रहा है, जहां श्रमिकों को मात्र 10 रुपये में पौष्टिक भोजन मिल रहा है. अब विभाग ने 100 और जगहों पर कैंटीन खोलने का फैसला किया है. अगले तीन महीनों में ऐसी करीब 50 कैंटीन खुलने की उम्मीद है.

यह भी पढ़े -  खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में खेल उपलब्धियों के आधार पर मिली सरकारी नौकरी

इसी तरह हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड किसानों और मजदूरों को सस्ता भोजन उपलब्ध कराने के लिए लगभग 23 स्थानों पर अटल किसान-मजदूर कैंटीन चला रहा है. जहां किसानों और मजदूरों को मात्र 10 रुपये में पर्याप्त भोजन मिल रहा है. बोर्ड इन कैंटीनों का विस्तार 25 और स्थानों पर करेगा. यह अगले छह महीने में शुरू हो जाएगा.

बता दें कि इस बैठक में एसीएस अंकुर गुप्ता, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, एसीएस राजा शेखर वुंडरू, श्रम विभाग, डॉ. जी अनुपमा, एसीएस महिला एवं बाल विकास विभाग, विजय दहिया, महानिदेशक, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, प्रमुख विपणन बोर्ड के प्रशासक टीएल सत्यप्रकाश, हैफेड के प्रबंध निदेशक ए श्रीनिवास सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.