हरियाणा के इन 7 जिलों में बारिश के आसार, मौसम विभाग ने दी ताजा जानकारी

चंडीगढ़ | हरियाणा मौसम विभाग ने 7 जिलों के लिए अपना ताजा पूर्वानुमान जारी किया है. बता दें कि मौसम विभाग ने 23 अप्रैल तक इन 7 जिलों के लिए अनुमान जारी किया है. ताजा जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल इन सभी जिलों के लिए मौसम विभाग ने जानकारी साझा की है.

barish

मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक 19 अप्रैल के दिन चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र के मौसम में किसी भी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. मगर कैथल और करनाल में फीट बेव चलने की आशंका मौसम विभाग ने जताई है.

20 अप्रैल की बात करें तो इस दिन चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. बता दें कि 20 अप्रैल को इन पांचों जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. साथ ही बादलों की गड़गड़ाहट भी सुनाई देगी. मगर कैथल और करनाल में स्थिति वैसी की वैसी ही रहेगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 766 नए संस्थानों को मिली मंजूरी

21 अप्रैल के दिन चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र और कैथल में बादलों की गरज चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. वहीं यमुनानगर में हवाओं की 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से रहेगी.

बता दें कि कैथल और करनाल में भी स्थिति वैसे ही रहेगी जैसा इन पांचों जिलों में बताई गई है. कैथल में गरज, चमक और तेज हवाओं के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. मगर करनाल में गरज, चमक के साथ 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.

उसके बाद 22 और 23 अप्रैल के दिन इन सातों जिलों में मौसम में कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिलेगा.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.