Haryana Weather: हरियाणा के मौसम का बदलेगा मिजाज़, इस दिन राज्य में है बारिश के आसार

चंडीगढ़, Haryana Weather | हरियाणा में लगातार गर्मी पड़ने की वजह से हर कोई आसमान में नजर गड़ाए रहता है क्योंकि मौसम के बदलाव पर हर किसी की निगाहें टिकी रहती है. ऐसा इसलिए क्योंकि कड़कड़ाती धूप में हर किसी को अपने आगे बेबस कर दिया है. मगर अब गर्मी से निजात मिलने के आसार नजर आ रहे हैं. मौसम विभाग का ताजा अनुमान आपके लिए राहत की खबर लाया है.

BARISH 2

जहां मौसम विभाग ने 7 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है. वहीं विभाग ने 21 अप्रैल को हरियाणा के अधिकतर जिलों में बूंदाबांदी होने की आशंका भी जताई है. बता दें कि हरियाणा के 5 जिलों को छोड़कर बाकी सभी जिलों में 21 अप्रैल के दिन हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं.

ताजा जानकारी के मुताबिक सिरसा,रेवाड़ी, मेवात, पलवल और फतेहाबाद यह ऐसे जिले हैं जहां पर बारिश होने के बिल्कुल भी आसार नहीं है. बाकी हरियाणा के सभी जिलों में बारिश होने की आशंका मौसम विभाग ने जताई है. यह हरियाणावासियों के लिए राहत की खबर है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अंतिम चरण में 1456 प्राइमरी टीचर भर्ती, 256 उम्मीदवारों को फिर गया बुलाया

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मौसम विभाग ने हरियाणा में पश्चिमी विश्वोभ के सक्रिय होने की संभावना अभी हाल में जताई थी. जिस वजह से एकदम से हरियाणा के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. यही कारण है कि मौसम विभाग ने अब पश्चिमीविश्वोभ के आंशिक प्रभाव की वजह से बारिश होने की संभावना जताई है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.