मौसम अलर्ट: हरियाणा के इन जिलों में अगले 3 घंटों में है बारिश के आसार, देखे लिस्ट

चंडीगढ | आईएमडी मौसम विभाग ने राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है. ताजा जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के कुछ जिलों में अगले 3 घंटों के अंदर बारिश होने की संभावना है. आपको बता दें कि अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और यमुनानगर में अगले 3 घंटों के अंदर बादलों की गरज चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं. साथ ही 30 ये 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी.

barish

यह जानकारी चंडीगढ़ मौसम विभाग ने अभी कुछ समय पहले ही दी है. इससे पहले हरियाणा के अधिकतर जिलों में 21 अप्रैल को बारिश होने की संभावना विभाग जता चुका है.

बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर से सक्रिय हो चुका है.जब पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होता है तो बारिश के आसार बढ़ जाते हैं. यही कारण है कि हरियाणा में अगले कुछ दिनों के लिए कई इलाकों में बूंदाबांदी होगी और मौसम विभाग इसे लेकर अलर्ट भी जारी कर चुका है. यानी कि हरियाणा के लोगों को गर्मी से निजात मिलेगी और वह सुहावने मौसम कल लुफ्त उठा पाएंगे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में वरिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ी खुशखबरी, FAR में बढ़ोतरी का मिला तोहफा; जानें क्या होगा फायदा
Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.