सरकार के नए नियमों के अनुसार, इन चार स्तिथियों में रद्द हो सकता है आपका राशन कार्ड

नई दिल्ली। यदि आप भी राशन कार्ड धारक है तो आज की यह खबर आपके लिए काफी अहम होने वाली है. बता दें कि सरकार की तरफ से कोरोना महामारी के दौरान गरीबों के लिए फ्री राशन की व्यवस्था शुरू की गई थी. वही पिछले दिनों सरकार को यह जानकारी मिली कि लाखों अपात्र लोग भी सरकार की तरफ से फ्री में मिलने वाले राशन का लाभ ले रहे हैं.

Ration Depot

इन स्थितियों में रद्द हो सकता है आपका राशन कार्ड 

सरकार ने इसके लिए लोगों से अपील की है कि ऐसे लोग खुद अपना राशन कार्ड निरस्त करा ले. यदि वे ऐसा नहीं करते, तो सत्यापन के बाद खाद्य विभाग की टीम इसे रद्द कर देगी और उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है. यदि किसी कार्ड धारक के पास खुद की आय से अर्जित 100 वर्ग मीटर का प्लॉट, फ्लैट या मकान, चार पहिया वाहन ट्रैक्टर, शस्त्र लाइसेंस, गांव में दो लाख और शहर में तीन लाख सालाना से अधिक पारिवारिक आय हैं, तो ऐसे लोगों को अपना राशन कार्ड तहसील और डीएसओ कार्यालय में सरेंडर कर देना चाहिए.

यह भी पढ़े -  केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशियां लेकर आया अप्रैल महीना, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का मिला तोहफा

सरकार के नियमों के अनुसार यदि राशन कार्ड धारक कार्ड को सरेंडर नहीं करता, तों ऐसे लोगों के खिलाफ जांच की जाएगी और बाद में उनका कार्ड रद्द किया जाएगा. साथ ही उनके परिवार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है. साथ ही ऐसे में लोगों से जब से वह राशन ले रहे हैं तब से उस राशन की वसूली भी की जा सकती है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.