आपके आधार कार्ड को गलत इस्तेमाल होने से बचाएगा यह फीचर, कर सकेंगे lock और Unlock

नई दिल्ली । आज के समय में आधार कार्ड एक ऐसा जरूरी दस्तावेज हो गया है जो हर व्यक्ति के लिए बहुत ही जरूरी है. तमाम जगहों पर आधार कार्ड को व्यक्ति की Identity के रुप में स्वीकार किया जाने लगा है. बैंकों में भी KYC दस्तावेज के तौर पर आधार कार्ड को मान्यता दी जा चुकी है.

Aadhar Card

हालांकि बीते कुछ दिनों से हमारे सामने ऐसी बहुत सी खबरें सामने आई है जहां किसी के आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल किया गया है. ऐसे में हम सबके लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि वह अपने आधार कार्ड को कैसे सुरक्षित रखें ताकि कोई दूसरा व्यक्ति उनके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल ना कर सके.

उल्लेखनीय है कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा भारतीय नागरिकों के लिए आधार कार्ड जारी किया जाता है. ऐसे में आधार कार्ड के सुरक्षा फीचर्स के रूप में UIDAI इसे लॉक और अनलॉक करने की सुविधा भी देता है.

इस फीचर के तहत आधार कार्ड को गलत इस्तेमाल से बचाने के लिए कोई भी व्यक्ति अपने आधार कोर्ड को को लॉक कर सकता है और जब खुद इस्तेमाल करना हो, तो अनलॉक कर सकता है. आधार कार्ड खो जाने की स्थिति में यह फीचर बहुत काम आता है. ऐसी स्थिति में हम अपने आधार कार्ड को लॉक कर गलत जगह पर इस्तेमाल होने से बचा सकते हैं.

यह भी पढ़े -  Delhi Health Department Jobs: दिल्ली हेल्थ डिपार्टमेंट में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, ऑनलाइन करें आवेदन

Aadhaar Card कैसे लॉक और अनलॉक करें

• UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट- https://uidai.gov.in/ पर जाएं.

• पहले My Aadhaar, फिर ‘Aadhaar Services’ और बाद में Lock/Unlock Biometrics ऑप्शन चुनें.

• यहां अपनी 12 अंकों की आधार संख्या या फिर 16 अंकों की वर्चुअल आईडी भरें.

• Captcha कोड भरें और फिर OTP भेजें पर क्लिक करें.

• इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, उसे दी गई जगह पर भरें.

• बायोमेट्रिक डेटा को लॉक/अनलॉक करने का विकल्प चुनें.अब आपका बायोमेट्रिक डेटा लॉक हो जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.