पंचायत चुनावों में BJP अपना सकती है यह रणनीति, आखिरी निर्णय चुनाव समिति की बैठक में

चंडीगढ़ | हरियाणा में पंचायत चुनाव कभी भी पार्टी सिंबल पर नहीं लड़ने वाली भारतीय जनता पार्टी आगे भी इस परम्परा को इसी तरह निभाने के मूड में नजर आ सकती है. संगठन के अधिकतर लोग पंचायत चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ने के पक्ष में नहीं है लेकिन इस पर अंतिम निर्णय बीजेपी चुनाव समिति की होने वाली बैठक में लिया जाएगा.

cm and dushant

अंतिम निर्णय चुनाव समिति की बैठक में

हरियाणा में पंचायत चुनावों को भाईचारे का प्रतीक माना जाता है और ऐसे में बीजेपी इसके अंदर पड़कर किसी तरह का विवाद मोल नहीं लेना चाहेगी. हालांकि नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिका के चुनाव बीजेपी शुरू से ही पार्टी सिंबल पर लड़ती आई है. प्रदेश में 48 निकायों के चुनाव होने हैं और बीजेपी हर जगह पार्टी सिंबल पर प्रत्याशी उतार सकती है. इस पर भी अंतिम निर्णय बीजेपी चुनाव समिति की बैठक में ही लिया जाएगा.

बता दें कि इससे पहले हुए तीन निगमों पंचकूला, अंबाला शहर और सोनीपत के साथ ही रेवाड़ी नगर परिषद व तीन पालिकाओं – सांपला, धारूहेड़ा व उकलाना के चुनाव बीजेपी- जेजेपी गठबंधन ने मिलकर लड़े थे. पंचायत चुनावों में बीजेपी बेशक सीधे अपने उम्मीदवार न खड़े करें लेकिन बीजेपी समर्थित उम्मीदवार चुनाव जरुर लड़ेंगे और पार्टी पर्दे के पीछे रहकर इन उम्मीदवारों का समर्थन कर सकती हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, स्टेट गेम्स के खिलाड़ियों को मिलेगा खेल कोटे का लाभ

हरियाणा में अधिकतर पंचायतों में सरपंच और पंचों का फैसला ग्रामीणों की आपसी सहमति से हो जाता है. सर्व सहमति से बनने वाली पंचायतों को विशेष ग्रांट दिए जाने का भी प्रावधान है. हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने बताया कि चुनाव को लेकर बीजेपी चुनाव समिति की बैठक काफी अहम रहने वाली है जिसमें चुनाव संबंधी फैसले लिए जातें हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.