LPG गैस सिलेंडर पर सब्सिडी पाने वालों को झटका, अब इन्हीं खातों में आएंगे 200 रुपए

नई दिल्ली | केन्द्र की मोदी सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी को सीमित कर दिया है. बता दें कि एलपीजी सिलेंडर पर 200 रुपए की सब्सिडी अब सिर्फ उज्जवल योजना के लाभार्थियों को ही मिलेगी. अन्य लोगों को बाजार भाव पर ही गैस सिलेंडर खरीदना होगा. उज्जवल योजना के तहत मुफ्त कनेक्शन पाने वाली केवल 9 करोड़ गरीब महिलाओं और अन्य लाभार्थियों को ही अब सब्सिडी मुहैया कराई जाएगी.

Gas Cylinder

तेल सचिव पंकज जैन ने बताया कि जून 2020 से रसोई गैस पर कोई सब्सिडी नहीं दी जाती है और केवल वही सब्सिडी प्रदान की जाएगी, जिसकी घोषणा केन्द्रीय फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने 21 मार्च को की थी. निर्मला सीतारमण ने पेट्रोल और डीजल पर क्रमश 8 और 6 रुपए प्रति लीटर की एक्साइज ड्यूटी कम करते हुए कहा था कि उज्जवल योजना के लाभार्थियों को एक साल में 12 सिलेंडर तक 200 रुपए प्रति सिलेंडर सब्सिडी मिलेगी.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडर का रेट 1,003 है. पीएम उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सीधे उनके बैंक खाते में 200 रुपये की सब्सिडी मिलेगी और उनके लिए प्रभावी मूल्य 803 रुपये प्रति 14.2 किलोग्राम सिलेंडर होगा. बाकी के लिए दिल्ली में इसका रेट 1,003 रुपये होगा. 200 रुपये की सब्सिडी पर सरकार को 6,100 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.