देश में पहली बुलेट ट्रेन चलने को लेकर जानकारी आई सामने, रेल मंत्री ने सब बताया

नई दिल्ली | रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने देश में बुलेट ट्रेन चलने को बड़ी जिम्मेदारी दी है. उन्होंने कहा कि जब तक अहमदाबाद- मुंबई बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पूरा नहीं होगा, तब तक देश के बाकी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर काम आगे नहीं बढ़ाया जाएगा. उन्होंने कहा कि हम इस रूट पर बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारियां में जुटे हुए हैं और इसके अनुभव से सीख लेकर बाकी के प्रोजेक्ट्स पर आगे बढ़ा जाएगा. रेल मंत्री ने कहा कि 2026 में गुजरात के सूरत और बिलिमोरा के बीच देश की पहली बुलेट ट्रेन चलाने का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा क्योंकि इस दिशा में हम पूरी तत्परता से अपने काम को आगे बढ़ा रहे हैं.

bullet train

मोदी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि पीएम मोदी सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट अहमदाबाद- मुंबई बुलेट ट्रेन की प्रगति का जायजा लेने के लिए सूरत में पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि हमने 2026 तक इस प्रोजेक्ट को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है और कार्य बड़ी तेजी से आगे बढ़ रहा है. ऐसे में हमें विश्वास है कि हम अपने निर्धारित समय तक बुलेट ट्रेन चलाने का कार्य पूरा कर लेंगे.

320 किलोमीटर प्रति घंटा होगी स्पीड

रेल मंत्री ने बताया कि बिलिमोरा, दक्षिण गुजरात के नवसारी जिले का एक शहर है. इस परियोजना के तहत अहमदाबाद और मुंबई के बीच ‘हाई स्पीड रेल’ (एचएसआर) गलियारे में 320 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से बुलेट ट्रेन चलाई जानी है. यह दूरी 508 किलोमीटर की है और दोनों के बीच 12 स्टेशन होंगे.

यह भी पढ़े -  Electricity Ombudsman Delhi Jobs: पर्सनल असिस्टेंट के पद पर निकली भर्ती, फटाफट करें अप्लाई

6 घंटे का सफर हो जाएगा 3 घंटे

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि अभी दोनों शहरों के बीच की दूरी तय करने में 6 घंटे का समय लगता है लेकिन बुलेट ट्रेन शुरू होने के बाद यह समय घटकर आधा यानि 3 घंटे हो जाएगा. इस प्रोजेक्ट पर अनुमानित लागत राशि 1.1 लाख करोड़ रुपए खर्च होगी और 81% खर्च जापान अंतरराष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (जेआईसीए) वहन करेगी. उन्होंने कहा कि बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए मार्ग की 61 किलोमीटर दूरी पर खंभे लगाए जा चुके हैं और 150 किलोमीटर पर काम चल रहा है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.