7th Pay Commission: केन्द्रीय कर्मचारियों को मिलने वाली है बड़ी खुशखबरी! DA के साथ बढ़ने वाले हैं ये 4 भत्ते

नई दिल्ली | आसमान छू रही महंगाई के बीच केन्द्रीय कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. बताया जा रहा है कि जुलाई में उनके महंगाई भत्ते (DA) में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है तथा साथ ही चार दूसरे भत्ते भी बढ़ सकते हैं. AICPI के आंकड़ों के आधार पर केन्द्र सरकार साल में दो बार (जनवरी और जुलाई) अपने कर्मचारियों का डीए तय करती है. जनवरी में डीए में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी जिसके बाद डीए बढ़कर 34% हो गया था. अब अगर डीए में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाती है तो यह 38% पहुंच जाएगा.

OFFICE

बता दें कि अप्रैल माह में खुदरा महंगाई दर आठ साल के अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी. अप्रैल, मई और जून महीने में AICPI के आंकड़े 126 से उपर रहने का अनुमान जताया जा रहा है. जबकि जनवरी, फरवरी और मार्च में यह क्रमश 125.1, 125 और 126 था. अब अगर यह इसी स्तर पर बना रहता है तो केन्द्रीय कर्मचारियों के डीए में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है.

इतनी बढ़ेगी सैलरी

अभी अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है तो 34 % के हिसाब से उसे 6,120 रुपये डीए मिलता है. अगर डीए 38 % हो जाता है तो कर्मचारी को महंगाई भत्ते के तौर पर 6840 रुपये मिलेंगे. यानि उसे 720 रुपये अधिक मिलेंगे. केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को 18 महीने यानि एक जनवरी 2020 से 30 जून 2021 के बीच डीए का भुगतान नहीं किया है. कर्मचारी लंबे समय से इसके भुगतान की मांग कर रहे हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

डीए में बढ़ोतरी के साथ ही कर्मचारियों के पीएफ और ग्रैच्युटी कंट्रीब्यूशन में भी वृद्धि होती है. इसकी वजह यह है कि यह कर्मचारी की बेसिक सैलरी और डीए से कटता है. डीए में बढ़ोतरी से कर्मचारियों के ट्रांसपोर्ट अलाउंस और सिटी अलाउंस बढ़ने का रास्ता भी साफ होता है. मीडिया में इस तरह की भी खबरें हैं कि सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के एचआरए (HRA) में भी इजाफा करने की प्लानिंग कर रही है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.