हरियाणा सरकार का डबल धमाका: पुलिस कॉन्स्टेबल का परिणाम घोषित कर CET का विज्ञापन भी किया जारी

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को प्रदेश के युवाओं को दिया दोहरा बोनस दिया है. जहां सरकार ने हरियाणा पुलिस कांस्टेबल (मेल) का परिणाम घोषित कर दिया है, वहीं अब हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने सीईटी यानी कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट का विज्ञापन जारी कर दिया है. सरकार के इस फैसले से युवाओं की खुशी दोगुनी हो गई है.

HSSC 2

भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती में योग्यता के आधार पर चयनित सभी प्रतिभाशाली युवाओं को बधाई दी है और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं और यह भी दोहराया है कि सरकार भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और ईमानदार तरीके से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है.

उन्होंने कहा कि सरकार ने निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से भर्तियां करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए हैं. जल्द ही विज्ञापित पदों की भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी. इसके अलावा आने वाले समय में युवाओं को नौकरी के कई अवसर मिलेंगे.

हरियाणा सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि जो युवा अगस्त 2022 में होने वाली सामान्य पात्रता परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक हैं वे 8 जुलाई 2022 तक पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, पशु हमले के पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता

हालांकि जिन्होंने पहले ही निर्धारित पोर्टल पर आवेदन और भुगतान कर दिया है, वे सीईटी में उपस्थित होने के पात्र होंगे. CET का आयोजन हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग या उसकी ओर से कोई अन्य एजेंसी द्वारा किया जाएगा.

युवाओं को मिलेंगे रोजगार के बेहतर अवसर

प्रवक्ता ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि प्रदेश में युवाओं को उनके कौशल और योग्यता के आधार पर पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से रोजगार दिया जाए. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग इस दिशा में लगातार काम कर रहा है और जल्द ही आयोग हजारों पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करने जा रहा है. इससे युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे, साथ ही युवा शक्ति समाज और देश के उत्थान में सक्रिय योगदान दे सकेंगे.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.