Haryana Weather: हरियाणा के लोगों को गर्मी से फिर मिलेगी राहत, इस दिन होगी बारिश

चंडीगढ़, Haryana Weather | हरियाणा में बारिश की गतिविधियां एक बार फिर थमती हुई नजर आ रही हैं। वीरवार को पूरे दिन बारिश होने की वजह से आने वाले कुछ दिनों तक तापमान में भी गिरावट देखी गई. मगर फिर लगातार तापमान बढ़ता गया और एक बार दोबारा गर्मी की चुभन महसूस होने लगी है.

weather barish 1

बता दें कि 5 जुलाई को मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने तथा कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बारिश की संभावना है. मगर 6 जुलाई से 8 जुलाई के दौरान ज्यादातर स्थानों पर हवाओं व गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है. इस दौरान उत्तर हरियाणा के जिलों में मध्यम से तेज बारिश तथा पश्चिम एवम दक्षिण हरियाणा के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. जिससे दिन के तापमान में गिरावट बने रहने के आसार है. वहीं आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना है.

यह भी पढ़े -  वैष्णो देवी जाने वालों के लिए खुशखबरी, दिल्ली से कटड़ा का सफर 6 घंटे में होगा पूरा

आपकी जानकारी के लिए बता दिया जाए कि मौसम विभाग का मानसून को लेकर अनुमान एकदम सटीक बैठा है. समय पर मानसून के दस्तक देने की वजह से किसानों में भी खुशी है मात्र कुछ समय की बारिश ने किसानों को बड़ी राहत प्रदान की थी.मगर बारिश की गतिविधियां एकदम से थमने के बाद किसान फिर से बारिश की राह ताक रहे हैं.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.