प्रॉप्टी संबंधी विवाद को लेकर हुआ जानलेवा हमला

अम्बाला (तेजपाल शर्मा): समाज में प्रॉप्टी संबंधी लड़ाई झग़डों के मामले अक्सर सामने आते रहते है इन्ही के चलते कही न कही ज‍ानलेवा हमला भी हो जाता है और कुछ नासमझ लोग कानून को अपने हाथों में ले लेते है। यह मामला है अम्बाला के कांशी नगर मॉडल टाउन का जिसमें मकान मालिक रुपलाल और उनके भाई स्वर्णदास के बीच प्रॉपटी संबंधी विवाद को लेकर जानलेवा हमल‍ा हो गया। स्वर्णदास व उसकी पत्नी कुलजीत व बेटे लवली ने लाठियों व डंडो से रुपलाल के परिवार पर हमला बोल दिया और सड़क पर गिराकर उन्हे बुरी तरह पीटा गया।

सभी परिवारों के सदस्यों को गंभीर चोटें आई तथा मामला मॉडल टाउन पुलिस चौंकी पहुंचा। जानकारी देते हुए मकान मालिक रुपलाल शर्मा ने स्वयं बताया कि स्वर्णदास इस मकान से बेदखल है तथा वह इस तरह के लड़ाई झगड़े पहले भी करवाता रहता है। उन्होंने कहा कि हमारा इस पॉप्टी संबंधी विवाद अम्बाला कोर्ट मे् भी चल रहा है। स्वर्णदास व उसके परिवार के सदस्य मकान के गेट पर सीमेंट लगाने का काम कर रहे थे लेकिन वह सीमेंट लगाना कोई जरुरी नही था क्योकि गेट पर कोई भी समस्या नही थी जब उन्हे ऐसा करने से रोका गया तो स्वर्णदास, कुलजीत व बेटा लवली मारपीट पर उतारु हो गऐ तथा रुपलाल को जमकर पीटा गया व उन पर गंभीर चोटें आई। हाथापाई करने वाले दोषी लवली शर्मा के उपर हाथापाई व मारपीट करने के जुर्म में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई व अगले दिन पुलिस चौंकी में जब दोनो पक्ष आमने सामने हुए तो मामले को दबाने के उपर जोर डाला गया। जानकारी देते हुए रुपलाल शर्मा ने कहा कि दोषी लवली शर्मा को एक बार माफ कर दिया गया है लेकिन अगली बार दोषी के किसी परिवार के सदस्यों ने हाथापाई या मकान में तोड़फोड करने की कोशिश की तो फिर से कानूनी कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर अनिल कुमार, रजविन्दर कुमार (मिंटू), लवली, कुलजीत, स्वर्ण दास, रुपलाल, बबली, दीपक, विनय, प्रदीप वर्मा मौजूद रहे।

Avatar of Haryana E Khabar
Haryana E Khabar
View all posts