हरियाणा के अधिकतर जिलों में 3 घंटे के अंदर होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

चंडीगढ़ | हरियाणा में दोबारा से बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही है. कल भी हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में बारिश देखने को मिली थी. जिस वजह से हरियाणा का मौसम लगातार सुहावना बना हुआ है. वहीं सुहावने मौसम की वजह से गर्मी से भी लोगों को राहत मिल रही है.

BARISH HARYANA

मौसम विभाग ने 24 जुलाई 2022 को भिवानी, रोहतक, सोनीपत, करनाल, पानीपत, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला, कैथल, जींद, हिसार, पलवल, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, मेवात ने 3 घंटे के अंदर बारिश की संभावना जताई है.

बता दें कि बारिश नहीं होने की वजह से किसानों की फसलों को नुकसान हो रहा था. बारिश का इंतजार कर रहे किसानों की फसलों को भी फायदा मिलने लगा है. किसानों का कहना है कि बारिश नहीं होने की वजह से लगातार तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. फसलें नष्ट हो रही थी मगर अब बारिश की वजह से फसलें फिर से अच्छी स्थिति में आ गई है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 766 नए संस्थानों को मिली मंजूरी
Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.