पेट्रोल- डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच वित्त मंत्री ने किया बड़ा ऐलान, सुनकर होगी खुशी

नई दिल्ली | पेट्रोल- डीजल की आसमान छूती कीमतों के बीच आमजन के लिए एक राहत भरी खबर है. केन्द्रीय फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा है कि सरकार अब हर 15 दिन में कच्चा तेल, पेट्रोल- डीजल और विमान ईंधन पर लगाएं गए नए टैक्स की समीक्षा करेगी. उन्होंने कहा कि आमजन को राहत प्रदान करने के लिए हरसंभव कटौती की जाएगी.

Nirmala Sitharaman Finance Minister

वैश्विक स्तर पर तेल कीमत बेलगाम

मीडिया से बातचीत करते हुए केन्द्रीय फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने कहा कि यह मुश्किलों से भरा समय है और वैश्विक स्तर पर तेल कीमतें काबू से बाहर हो रही है. उन्होंने कहा, हम निर्यात को हतोत्साहित नहीं करना चाहते लेकिन घरेलू स्तर पर उसकी उपलब्धता बढ़ाने की हरसंभव कोशिश करेंगे. अगर तेल उपलब्ध नहीं होगा और निर्यात अप्रत्याशित लाभ के साथ होता रहेगा तो उसमें से कम-से-कम कुछ हिस्सा अपने नागरिकों के लिए भी रखने की जरूरत होगी.

पेट्रोल- डीजल और विमान ईंधन पर निर्यात टैक्स

बता दें कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और विमान ईंधन के निर्यात पर कर लगाने की घोषणा की थी. यह नया नियम 1 जुलाई से लागू हो गया है. सरकार ने पेट्रोल और विमान ईंधन के निर्यात पर छह रुपए प्रति लीटर और डीजल के निर्यात पर 13 रुपए प्रति लीटर की दर से कर लगाया है.

यह भी पढ़े -  English का इकलौता शब्द, जिसमें आते हैं 5 Vowel! अक्सर क्विज़ में पूछा जाता है सवाल

स्थानीय स्तर पर उत्पादित तेल पर भी टैक्स 

इसके साथ ही केंद्र सरकार द्वारा ब्रिटेन की तर्ज पर स्थानीय स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल पर भी कर लगाने की घोषणा की गई है. घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल पर 23,250 रुपये प्रति टन का कर लगाया गया है. राजस्व सचिव तरूण बजाज ने कहा कि नया कर सेज इकाइयों पर भी लागू होगा लेकिन उनके निर्यात को लेकर पाबंदी नहीं होगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.